फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news and update: Congo President Felix Tshisekedi re-elected for second term

World Updates: दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने गए कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स, नेताओं ने दी बधाई

Mon, 01 Jan 2024 07:41 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किंशासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किंशासा Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 01 Jan 2024 07:41 AM IST
सार

देश में 20 दिसंबर को मतदान कराया गया था, जिसके परिणाम राजधानी किंशासा में घोषित किये गये। इस बीच विपक्ष एवं कुछ नागरिक समूहों ने फिर से मतदान कराने की मांग की है।

विज्ञापन
world news and update: Congo President Felix Tshisekedi re-elected for second term
कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स शीसेकेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स शीसेकेदी ने एक बार फिर राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। उन्हें 73 फीसदी से अधिक वोट मिले हैं। शीसेकेदी को यह लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिली है, जिसमें उन्होंने प्रतिद्वंद्वी विपक्षी नेता मोइसे कटुम्बी को हरा दिया है। उनकी जीत के बाद नेताओं की बधाइयों का तांता लग गया है।

विज्ञापन


20 दिसंबर को हुआ था मतदान
देश में 20 दिसंबर को मतदान कराया गया था, जिसके परिणाम राजधानी किंशासा में घोषित किये गये। इस बीच विपक्ष एवं कुछ नागरिक समूहों ने लॉजिस्टिक संबंधी समस्या के कारण फिर से मतदान कराने की मांग की है, जिससे घोषित परिणाम की वैधता पर सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


इतने करोड़ वोट मिले
सीईएनआई के अध्यक्ष डेनिस कदीमा ने बताया कि कुल 1.8 करोड़ में से 1.3 करोड़ से अधिक वोट शीसेकेदी को मिले थे। 43 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया था। वही, फेलिक्स के निकटतम प्रतिद्वंद्वी और व्यवसायी मोइज कटुम्बी को 18 फीसदी जबकि एक अन्य प्रत्याशी मार्टिन फायुलू को पांच प्रतिशत मत मिले हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed