फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Agreement between Pakistan and Iran reinstatement ambassadors read important

World News: राजदूतों की बहाली पर पाकिस्तान और ईरान के बीच सहमति, पढ़ें विश्व की अहम खबरें

Tue, 23 Jan 2024 06:19 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 23 Jan 2024 06:19 AM IST
सार

दक्षिण-पश्चिम चीन के पर्वतीय युन्नान प्रांत में सोमवार को भूस्खलन के बाद 2 की मौत हो गई और 40 से अधिक लापता हो गए। यहां 47 लोग फंसे हैं जबकि 500 से अधिक लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
World News Agreement between Pakistan and Iran reinstatement ambassadors read important
पाकिस्तान और ईरान के बीच समझौता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगापुर इंडियन डेवलपमेंट एसो. (सिन्डा) ने अपने कई शैक्षिक कार्यक्रमों के पात्र, यहां रहने वाले 11,000 या 12% से अधिक भारतीय परिवारों को लाभ के लिए अपने मानदंडों में विस्तार किया है। सिन्डा ने कहा, उसने बड़ी संख्या में परिवारों को लाभ के लिए प्रति व्यक्ति आय मानदंड में संशोधन किया है। जनवरी 2024 से यह 1,000 से बढ़ाकर 1,600 सिंगापुरी डॉलर कर दिया है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम चीन में भूस्खलन से 47 लोग फंसे 2  की मौत
दक्षिण-पश्चिम चीन के पर्वतीय युन्नान प्रांत में सोमवार को भूस्खलन के बाद 2 की मौत हो गई और 40 से अधिक लापता हो गए। यहां 47 लोग फंसे हैं जबकि 500 से अधिक लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। दबे हुए 47 लोग 18 अलग-अलग घरों से थे। लापताओं की खोज को 33 अग्निशमन वाहनों व 10 लोडिंग मशीनों के साथ 200 से अधिक बचावकर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


श्रीलंका में ईस्टर संडे बम हमले के पीड़ितों को संत घोषित करेगा चर्च
श्रीलंका के कैथोलिक चर्च ने 2019 के ईस्टर संडे आत्मघाती बम विस्फोटों की पांचवीं बरसी पर इसमें मारे गए 11 भारतीयों सहित सभी 273 लोगों को ‘संत’ घोषित करने की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया गया है। कोलंबो के आर्कबिशप कार्डिनल मैल्कम रंजीत ने रविवार को सामूहिक प्रार्थना को संबोधित करते हुए इस कदम की घोषणा की। वह 5 वर्षों के न्याय के लिए संघर्षरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताइवान के हवाई क्षेत्र में उड़े छह चीनी गुब्बारे
ताइवान ने कहा कि छह चीनी गुब्बारे द्वीप के ऊपर से या उसके उत्तरी हवाई क्षेत्र से होकर उड़े हैं और चीनी युद्धक विमानों और नौसैनिक जहाजों का भी पता चला है। रक्षा मंत्रालय ने जल व हवाई क्षेत्र में चीनी गतिविधियों का जिक्र किया। 

पाकिस्तान में विद्रोहियों के हमलों के डर से सेना संचालित विवि बंद
विद्रोहियों के हमलों के डर से पाकिस्तानी अधिकारियों ने सोमवार को सशस्त्र बलों की ओर से संचालित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, वायु विश्वविद्यालय, बहरिया विश्वविद्यालय और कुछ अन्य संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। इन तीनों विश्वविद्यालयों को क्रमशः पाकिस्तान की सेना, वायुसेना और नौसेना संचालित करती है। सरकार ने यह कदम सैन्य प्रशासन वाले उच्च शैक्षणिक संस्थानों पर खुफिया संगठनों की ओर से सुरक्षा चेतावनी जारी किए जाने के बाद उठाया है।

राजदूतों की बहाली पर पाकिस्तान व ईरान सहमत
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (एफओ) ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान और ईरान अपने राजदूतों को बहाल करने के लिए सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान और इस्लामिक गणराज्य ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच टेलीफोन पर बातचीत के बाद यह सहमति बनी है। दोनों देश के राजदूत 26 जनवरी तक अपने-अपने पदों पर लौट सकते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास के निमंत्रण पर ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन 29 जनवरी को देश का दौरा करेंगे।

भारतीयों पर अटूट विश्वास करता है युगांडा 
तीसरे दक्षिण शिखर सम्मेलन के मौके पर, विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने युगांडा में भारतीय प्रवासियों के साथ चर्चा करते हुए नेतृत्व से मिले विश्वास के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा, युगांडा में भारतीयों को जो चीज अलग करती है वह उनका महत्वपूर्ण योगदान और नेतृत्व से प्राप्त असीमित भरोसा और विश्वास है। इसे जारी रखा जाना चाहिए।  
समुदाय के सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। मंत्री ने इक्वेटोरियल गिनी के विदेश मंत्री शिमोन ओयोनो एंगु के साथ भी बैठक की और दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने की बात कही।

भारत ने मानवीय सहायता की 15वीं खेप यूक्रेन को सौंपी
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत ने मानवीय सहायता की 15वीं खेप यूक्रेन को सौंप दी। भारत में यूक्रेन के दूतावास ने रविवार को इसकी पुष्टि की। यूक्रेन में भारतीय राजदूत हर्ष जैन ने लविवि प्रशासन प्रमुख मक्सिम कोजित्स्की की उपस्थिति में क्रिला नादियी चैरिटेबल फंड के निदेशक मटालिया लिस्का को खेप दी, जिसमें दस जनरेटर थे। दूतावास ने कहा कि ये जनरेटर लविवि क्षेत्र के आठ शिक्षण संस्थानों में लगाए जाएंगे। यूक्रेनी दूतावास ने मानवीय सहायता के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है।

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने सात आतंकवादियों को मार गिराया
अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के अशांत दक्षिण पश्चिम हिस्से में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में सात आतंकवादियों को मार गिराया। खुफिया सूचना के आधार दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत के झोब जिले में अभियान चलाया गया। सेना ने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद मौके से हथियार एवं गोलाबारूद भी बरामद किया। क्वेटा बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी है जहां बलूच राष्ट्रवादी, इस्लामी आतंकवादी एवं ‘इस्लामिक स्टेट’ संगठन ने हाल के वर्षों में सुरक्षाबलों के हमलों की जिम्मेदारी ली है।

जर्मनी में उग्र दक्षिणपंथ के खिलाफ सड़कों पर जन सैलाब
तानाशाह हिटलर के बाद पिछले दिनों में जर्मनी में उग्र दक्षिणपंथियों व धुर दक्षिणपंथी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) के बीच एक खुफिया बैठक की जानकारी के बाद शहरों में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। बैठक में यहां रहने वाले लाखों प्रवासियों व अल्पसंख्यकों को देश से बाहर निकालने की योजना का प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया। जर्मनी में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बावजूद हैम्बर्ग, फ्रैंकफर्ट, हनोवर, कासेल, डॉर्टमुंड, वुपरटाल, कार्ल्सरूहे, न्यूरेमबर्ग, एरफुर्ट और कई अन्य शहरों में लाखों लोग सड़कों पर निकले। 

हमास का आतंकी दस्ता खत्म 
इस्राइली रक्षा बलों ने सोमवार को कहा कि विमानों ने मध्य गाजा में एक सशस्त्र हमास दस्ते पर हमला किया जो सैनिकों पर हमला करने वाला था। इसके अलावा उसने उत्तरी गाजा में एक आतंकी सेल को नष्ट कर दिया। इसमें एक आतंकी भी मारा गया। सैनिकों ने विमान भेज, शेष आतंकियों को मार गिराया। बाद में, एक इस्राइली जेट ने आतंकी सैन्य परिसर पर भी हमला किया। इस बीच, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आत्मसमर्पण के लिए हमास की शर्तों को खारिज कर दिया। हमास ने सभी बंधकों को रिहा करने के बदले फलस्तीनी कैदियों की रिहाई मांगी थी। इस बीच, गाजा  में 7 अक्तूबर के बाद से अब तक 25,105 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं।

फलस्तीन का रास्ता निकाले बिना रिश्ते नहीं
सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने कहा कि वह इस्राइल के साथ तब तक रिश्ते सामान्य नहीं करेगा जब तक वह फलस्तीन राज्य के लिए रास्ता न बनाए और गाजा के पुनर्निर्माण में योगदान न दे। प्रिंस फैसल बिन फरहान की टिप्पणियां इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के उस फैसले के खिलाफ हैं जिसमें उन्होंने फलस्तीन राज्य का दर्जा खारिज कर दिया।



पाकिस्तान में अंतिम सूची में 18,000 के नाम
पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव के लिए लगभग 18,000 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का नाम उम्मीदवारों की सूची में शामिल नहीं है। खान व उनकी पार्टी के कई नामांकन पकिस्तान चुनाव आयोग ने खारिज कर दिए हैं। उनकी पार्टी को उसके क्रिकेट बल्ला चुनाव चिन्ह से भी वंचित कर दिया गया है, जिसके बाद उन्होंने अपने उम्मीदवार स्वतंत्र रूप से मैदान में उतारे हैं और प्रत्येक को एक अलग प्रतीक आवंटित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed