फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World needs to come together to honour 2015 Paris Agreement Union Environment Minister Bhupender Yadav said Latest News Update

जलवायु परिवर्तन: केंद्रीय मंत्री यादव बोले- दुनिया को 2015 पेरिस समझौते का सम्मान करने के लिए साथ आने की जरूरत

Fri, 12 Nov 2021 10:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्लासगो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्लासगो Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 12 Nov 2021 10:48 PM IST
सार

उन्होंने अपने ब्लॉग सीओपी डायरी में लिखा, हम इस अहम जलवायु सम्मेलन के समापन की ओर बढ़ रहे हैं। जलवायु परिवर्तन को रोकने को सामाजिक-आर्थिक बदलाव के लिए विकासशील दुनिया को जलवायु वित्त मुहैया कराने की जरूरत है।

विज्ञापन
World needs to come together to honour 2015 Paris Agreement Union Environment Minister Bhupender Yadav said Latest News Update
भूपेंद्र यादव - फोटो : ANI

विस्तार

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया को वर्ष 2015 में हुए पेरिस समझौते के तहत जताई गई प्रतिबद्धताओं का सम्मान करने के लिए साथ आना चाहिए और इसे अमल में लाने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि विकासशील दुनिया को जलवायु वित्त उपलब्ध करवाना चाहिए।
विज्ञापन


स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के 26वें जलवायु सम्मेलन सीओपी-26 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे यादव ने अपने ब्लॉग में लिखा कि अमीर देशों ने सदियों से शुरुआती औद्योगिकरण का लाभ जीवाश्म ईंधन जलाकर प्राप्त किया और अपनी अर्थव्यवस्थाओं का विकास किया और अब उन्हें उन अर्थव्यवस्थाओं की जरूरतों को समायोजित करना होगा, जिन्हें स्वच्छ व हरित ऊर्जा की ओर बढ़ना है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने ब्लॉग सीओपी डायरी में लिखा, हम इस अहम जलवायु सम्मेलन के समापन की ओर बढ़ रहे हैं। जलवायु परिवर्तन को रोकने को सामाजिक-आर्थिक बदलाव के लिए विकासशील दुनिया को जलवायु वित्त मुहैया कराने की जरूरत है। यादव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में भारत जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए अधिक प्रयास करने को तैयार है, लेकिन साथ ही उन्होंने (पीएम मोदी ने) विकसित दुनिया को याद दिलाया कि ऐतिहासिक कारणों से वे मौजूदा संकट का सामना कर रहे हैं और उन्होंने वैश्विक पर्यावरण की कीमत पर प्रगति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed