फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Media says Weapon races in Space

अंतरिक्ष में शुरू हो सकती है हथियारों की रेस, चीन-पाक के साथ बढ़ेगी प्रतिद्वंद्विता: विश्व मीडिया

Fri, 29 Mar 2019 05:55 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 29 Mar 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
World Media says Weapon races in Space
फाइल फोटो
भारत के एंटी सैटेलाइट मिसाइल परीक्षण पर विश्व मीडिया की अलग-अलग प्रतिक्रिया आई है। मीडिया ने परीक्षण के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी जगह दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस परीक्षण को चीन-पाकिस्तान के साथ प्रतिद्वंद्विता को बढ़ाने वाला बताया। द गार्डियन ने लिखा कि चुनाव के वक्त मोदी के टीवी पर संबोधन की विपक्ष आलोचना कर रहा है।
विज्ञापन


चीन और पाकिस्तान के साथ बढ़ेगी प्रतिद्वंद्विता: न्यूयॉर्क टाइम्स

यह तय हो गया है कि सफलतापूर्वक मिसाइल टेस्ट से भारत उन चंद देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास अंतरिक्ष में लक्ष्य को तबाह करने की क्षमता है। हालांकि, इस कदम से पाकिस्तान और चीन के साथ भारत की प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी।
विज्ञापन


भारत की तकनीकी उन्नति हल्के में नहीं ली जा सकती: रशिया टुडे

भारत की तकनीकी उन्नति को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। भारत एंटी सैटेलाइट मिसाइल सिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वह अपने सैटेलाइट की सुरक्षा के लिए स्पेसक्राफ्ट के विकास पर भी विचार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन और पाकिस्तान उकसावे के तौर पर देखेंगे : सीएनएन

इसकी संभावना है कि पाक-चीन इसे उकसावे के कदम के तौर पर देखेंगे। भारत ने यह उपलब्धि तब हासिल की है, जब चीन को लगातार अंतरिक्ष में सैन्य क्षमताएं बढ़ाने के लिए अमेरिका से लगातार चुनौती मिल रही है।

भारत अंतरिक्ष में मानव मिशन पर कर रहा काम : द गार्डियन

चुनाव अभियान के दौरान टीवी पर मिसाइल टेस्ट की जानकारी देने को लेकर पीएम मोदी की आलोचना हुई। यह मिसाइल भारत को दुश्मन के सैटेलाइट नष्ट करने की क्षमता देगी। भारत 2022 तक अंतरिक्ष में मानव मिशन पर काम कर रहा है।

भारत के परीक्षण के खिलाफ पाक ने आवाज उठाई : अल जजीरा

भारत करीब एक दशक से अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं को बढ़ा रहा है। भारत के इस मिसाइल टेस्ट पर दुनियाभर में प्रतिक्रिया होगी। भारत द्वारा परीक्षण किए जाने बाद पाकिस्तान ने अंतरिक्ष में बढ़ते खतरे के खिलाफ आवाज उठाई है।


यह अंतरिक्ष भारत की बढ़ती महत्वाकांक्षा को दिखाता है : वाशिंगटन पोस्ट

एंटी सैटेलाइट मिसाइल का ताजा परीक्षण अंतरिक्ष भारत की बढ़ती महत्वाकांक्षा को दिखाता है, जहां उसके प्रतिद्वंद्वी चीन का दबदबा है।   

चीन के साथ पैदा हो सकती है हथियारों की रेस: इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स

भारत का ऐतिहासिक एंटी सैटेलाइट मिसाइल परीक्षण पड़ोसी मुल्क चीन को अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ के लिए उकसा सकता है।

टेस्ट ने अंतरिक्ष में कचरे का ढेर पैदा किया :बिजनेस इनसाइडर इंडिया

परीक्षण ने अंतरिक्ष में कचरे का ढेर पैदा किया। इससे अंतरिक्ष में एक बड़ी और स्थायी तबाही मचने का खतरा बढ़ जाता है, जिसे ‘केसलर सिंड्रोम’ घटना कहा जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed