{"_id":"5d207b568ebc3e6ca164f1b6","slug":"world-largest-ring-master-ettore-weber-died-in-the-ring","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे बड़े रिंग मास्टर वेबर की मौत, रिंग में शव से आधे घंटे तक खेलते रहे बाघ ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया के सबसे बड़े रिंग मास्टर वेबर की मौत, रिंग में शव से आधे घंटे तक खेलते रहे बाघ
Sat, 06 Jul 2019 04:13 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 06 Jul 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
एटोर वेबर (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली के सबसे बड़े सर्कस सिरको ओरफी में दुनिया के सबसे बड़े रिंग मास्टर एटोर वेबर की एक शो की तैयारी के दौरान चार बाघों ने मिलकर हत्या कर दी। 61 वर्षीय एटोर वेबर रिंग में चार बाघों के साथ अपने अगले शो की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
तैयारी के दौरान एक बाघ ने उन्हें नीचे गिरा दिया। इसके बाद तीन अन्य बाघों ने भी उनपर हमला कर दिया जिस से उनकी मौत हो गई। मौत के बाद भी चारों बाघों ने वेबर को नहीं छोड़ा और वे उनके शरीर के साथ करीब आधे घंटे तक खेलते रहे।
विज्ञापन
घटना के समय रिंग के बाहर कई डॉक्टर मौजूद थे। घटना के दौरान वेबर के सहयोगी ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डाक्टरों का कहना है कि इस हमले में वेबर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उन्हें रीढ़ की हड्डी में ज्यादा चोट आई थी। इससे उनकी मौत हो गई। मौत के बाद अब यह स्पष्ट नहीं है कि इन बाघों का क्या होगा। हालांकि, इन बाघों को ब्रिंडसी के जू सफारी में भेज दिया गया है।