फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Happiness Report 2020 : Finland is the happiest country for the third time in a row

World Happiness Report 2020 : फिनलैंड लगातार तीसरी बार सबसे खुशहाल देश

Sat, 21 Mar 2020 06:34 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 21 Mar 2020 06:34 AM IST
सार

  • टॉप 10 में नौ यूरोपीय देश, एशिया का एक भी देश शीर्ष 20 में नहीं
  • शीर्ष पर फिनलैंड के बाद डेनमार्क, स्वीट्जरलैंड, आइसलैंड और नॉर्वे 
  • भारत इस रिपोर्ट में चार पायदान फिसलकर 144वें स्थान पर है
  • पाकिस्तान 66वें, चीन 94वें, बांग्लादेश 107वें, नेपाल 92वें स्थान पर

विज्ञापन
World Happiness Report 2020 : Finland is the happiest country for the third time in a row
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में फिनलैंड ने तीसरी बार पहला स्थान हासिल किया है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुक्रवार को जारी वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट-2020 के अनुसार शीर्ष 10 खुशहाल देशों में से नौ यूरोप के हैं, जबकि टॉप-20 में एशिया का एक भी देश नहीं है। 156 देशों की इस सूची में सबसे निचले पायदान पर अफगानिस्तान, दक्षिणी सूडान, जिम्बाब्वे और रवांडा है। जबकि शीर्ष में फिनलैंड के बाद डेनमार्क, स्वीट्जरलैंड, आइसलैंड और नॉर्वे शामिल है। वहीं न्यूजीलैंड आठवें स्थान पर है।

विज्ञापन


किसी देश की खुशहाली मापने के लिए 6 मानकों पर सवाल तैयार किए जाते हैं। इनमें संबंधित देश के प्रति व्यक्ति की जीडीपी, सामाजिक सहयोग, उदारता और भ्रष्टाचार, सामाजिक स्वतंत्रता, स्वस्थ जीवन के जवाब के आधार पर रैंकिंग की जाती है। विश्व में सबसे खुशहाल देशों को सूचीबद्ध करने के लिए भूटान ने 2011 में संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव रखा था। इसे मंजूरी मिलने के बाद से हर साल 20 मार्च को ‘वर्ल्ड हैप्पीनेस डे’ मनाया जाता है।

विज्ञापन

चार पायदान फिसला भारत

भारत इस रिपोर्ट में चार पायदान फिसलकर 144वें स्थान पर है। पिछले साल भारत को 140वां स्थान प्राप्त हुआ था। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 66वें, चीन 94वें, बांग्लादेश 107वें, नेपाल 92वें, मालदीव 87वें स्थान पर है। पाकिस्तान पिछली बार 67वें और चीन 93वें स्थान पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed