{"_id":"5efb08b08ebc3e431b2fc3c4","slug":"world-first-artificial-intelligence-ai-based-film-to-be-made-in-japan-robot-will-play-the-lead-role","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार करोड़ की फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएगा एआई रोबोट, मिलेंगे 528 करोड़ रुपये","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पांच हजार करोड़ की फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएगा एआई रोबोट, मिलेंगे 528 करोड़ रुपये
Tue, 30 Jun 2020 03:22 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 30 Jun 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित दुनिया की पहली फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में मुख्य किरदार एक एआई रोबोट निभाएगा। बड़ी बात यह कि इस फिल्म में काम करने के लिए रोबोट को सात करोड़ डॉलर (करीब 528 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। इस फिल्म का नाम बी होगा।
विज्ञापन
निर्माताओं ने फिल्म के लिए 70 करोड़ डॉलर (करीब 5285 करोड़ रुपये) का बजट रखा है। निर्माताओं का दावा है कि 2021 में यह फिल्म रिलीज की जाएगी। फिल्म के मुख्य किरदार में एक रोबोट दिखेगा जो एक महिला का किरदार निभाएगा।
विज्ञापन
निर्माताओं ने बताया कि फिल्म की कहानी एक वैज्ञानिक के चारों ओर घूमती है, जो एक कार्यक्रम से जुड़े खतरों का पता लगाता है। जापानी वैज्ञानिक हिरोशी इशिगुरो और कोहेई ओगावा ने अपने रोबोटिक्स अध्ययन के भाग के रूप में एरिका को विकसित किया है।
विज्ञापन
उन्होंने ही एरिका की कृत्रिम बुद्धिमत्ता को अभिनय के सिद्धांतों को लागू करना सिखाया है। रोबोट को सत्रों के माध्यम से जीवन के बारे में सिखाया गया है। निर्माता और लेखक सैम खोए ने बताया कि एक्टिंग के अन्य तरीकों में एक्टर्स अपनी भूमिका में अपने जीवन के अनुभवों को शामिल करते हैं। लेकिन, एरिका को जीवन का कोई अनुभव नहीं है।