फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Workers Left Dangling From 26th Floor After Woman Cuts Rope in thiland

खौफनाक: महिला ने काट दी 26 मंजिला इमारत से लटके मजदूरों की रस्सी, जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 30 Oct 2021 03:38 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 30 Oct 2021 03:38 PM IST
सार

मजदूर सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर रस्सी के सहारे काम कर रहे थे। इसी दौरान इमारत में रहने वाली एक महिला ने उनकी रस्सी को बीच से ही काट दिया। हालांकि, बिल्डिंग के एक निवासी ने दोनों मजदूरों को हवा में लटकते देखा जिसके बाद उसे रेस्क्यू किया गया। 

विज्ञापन
Workers Left Dangling From 26th Floor After Woman Cuts Rope in thiland
हवा में लटकते दिखे मजदूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थाईलैंड में दो मजदूर रस्सी पर लटक कर 26 मंजिला इमारत की पेंटिंग कर रहे थे तभी बिल्डिंग की मालकिन ने उनकी रस्सी काट दी। जिससे दोनों हवा में लटकते रह गए। राहत की बात रही कि बिल्डिंग के ही एक निवासी की सूझबूझ से मजदूरों की जान बच पाई और बड़ा हादसा होने से बच गया। पुलिस ने बताया कि गगनचुंबी इमारत की रहने वाली महिला कथित तौर पर इस बात से नाराज थी कि उन्हें काम शुरू करने से पहले मजदूरों ने सूचना नहीं दी थी, जिससे नाराज होकर उसने रस्सी काट दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास करने वाली धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।  

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि महिला ने बिना किसी चेतावनी को ही रस्सी काट दिया। ये घटना 12 अक्टूबर की है। घटना की फुटेज सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रही है। वीडियो में मजदूरों को इमारत की 26वीं मंजिल से जान बचाने के लिए लटके हुए देखा जा सकता है। कार्यकर्ताओं ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया, इमारत के निवासियों से अपनी खिड़कियां खोलकर उन्हें अंदर आने को बुलाया, लेकिन सामने खतरा देख मजदूर ऐसा करने से बचे।
विज्ञापन


20 साल तक महिला को हो सकती है सजा
 अंत में प्रफाइवान सेटिंग नाम की एक महिला निवासी और उसके पति ने दोनों श्रमिकों की मदद की। तीसरा कार्यकर्ता सुरक्षित था और ऊपर से अपने सहकर्मियों का समर्थन कर रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उसका नाम उजागर नहीं किया गया है। पाक क्रेट पुलिस के प्रमुख कर्नल पोंगजक प्रीचाकरुनपोंग ने कहा कि महिला को हत्या के प्रयास और संपत्ति को नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।  उसने पुलिस को बताया कि उसका इरादा मजदूरों को मारने का नहीं था। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर महिला हत्या के प्रयास का दोषी पाई जाती है  तो उसे 20 साल तक की जेल हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed