फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   women who have four or more children will never pay income tax again said Hungary PM

यहां चार या इससे अधिक बच्चों की मां को नहीं देना होगा आयकर, पीएम ने की घोषणा

Mon, 11 Feb 2019 03:15 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 11 Feb 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
women who have four or more children will never pay income tax again said Hungary PM
हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टोर ओर्बेन - फोटो : social media

यूरोपीय देश हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टोर ओर्बेन ने देश की महिलाओं से वादा किया है कि जिनके चार या इससे अधिक बच्चे हैं, उन्हें कभी दोबारा आयकर नहीं देना होगा। यह कदम उन्होंने देश की जनसंख्या को बढ़ाने के इरादे से उठाया है। ओर्बेन को दक्षिणपंथी राजनेता माना जाता है, वह बीते कई सालों से प्रवासियों के विरोध में भी बोलते रहे हैं। 


loader

उन्होंने कहा कि हंगेरियन परिवारों का अधिक बच्चे पैदा करना मुस्लिम देशों के प्रवासियों को प्रवेश करने की अनुमति देने से बेहतर है। ओर्बेन का कहना है, "पूरे यूरोप में कम और कम बच्चे हैं और पश्चिम का उत्तर (जवाब) होता है प्रवास।" ओर्बेन ने ये बात रविवार को एनुअल स्टेट ऑफ द नेशन को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा, "वे चाहते हैं कि यहां अधिक प्रवासी प्रवेश करें जैसे यहां बच्चे नहीं है ताकि संख्या बढ़ सके। लेकिन हम हंगरी के लोगों की सोच अलग है। हमें नंबर नहीं, हंगेरियन चिल्डर्न चाहिए। हमारे लिए माइग्रेशन सरेंडर जैसा है।" प्रवासियों की विरोधी छवि वाली विक्टोर ओर्बेन फिडेज की पार्टी ने बीते साल लगातार तीसरी चुनावी जीत हासिल की है। 

ओर्बेन उम्मीद करते हैं कि मई में चुनावों के बाद सभी यूरोपीय संस्थान  प्रवासी विरोधी ताकतों द्वारा नियंत्रित किए जाएंगे। उन्होंने कई बार ये दावा करते हुए कहा कि हंगरी में जन्में अमेरिकन फाइनेंसर और लोकोपकारक जियोर्ज सोरोस ही बड़ी मात्रा में प्रवास को बढ़ावा देकर यूरोप को नष्ट करने की साजिश के मास्टरमाइंड हैं।

ओर्बेन ने मिश्रित जनसंख्या वाले देशों की आलोचना की, जहां प्रवासियों को आने की अनुमति होती है। लाखों लोग हाल ही के सालों में हंगरी, पोलैंड, रोमानिया और बुल्गारिया जैसे देशों को छोड़कर गए हैं। यूरोपीय संघ में इन देशों के शामिल होने के बाद अधिक वेतन के लिए लोग पश्चिमी यूरोप गए हैं। इसके अलावा देश में जन्म दर भी कम है, जिसके कारण जनसंख्या कम होती जा रही है। 

इस देश में कम जनसंख्या के कारण लेबर की समस्या भी रहती है जिसे खत्म करने का केवल प्रवासी ही एक उपाय है, लेकिन यहां की सरकार हमेशा से ही इस विकल्प को अस्वीकार करती रही है। साल 2015 में प्रवासी समस्या के बाद से ओर्बेन ने दक्षिणी सीमा पर दीवार का निर्माण भी करवाया था, ताकि कोई भी प्रवासी देश में दाखिल न हो सके। सरकार द्वारा नियंत्रित मीडिया अक्सर पश्चिमी यूरोप में नैतिक पतन और आतंकवाद को माइग्रेशन से ही जोड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed