फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   women soldiers will not have to wear underwear of men anymore in Switzerland

स्विट्जरलैंड: महिला सैनिकों के लिए बड़ी राहत वाला फैसला, अब नहीं पहनने पड़ेंगे पुरुषों वाले अंडरवियर

Wed, 31 Mar 2021 05:55 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 31 Mar 2021 05:55 PM IST
सार

स्विट्जरलैंड की सेना में महिलाओं की हिस्सेदारी केवल एक फीसदी है। सरकार ने इसे आने वाले 20 वर्षों में 10 फीसदी करने का लक्ष्य लिया है। यह कदम भी महिलाओं को सेना की ओर आकर्षित करने के इरादे से उठाया गया है।

विज्ञापन
women soldiers will not have to wear underwear of men anymore in Switzerland
सेना के जवान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

स्विट्जरलैंड की सेना में कार्यरत महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने निर्णय लिया है कि महिला सैनिकों को अब पुरुषों का अंडरवियर नहीं पहनना होगा। इससे पहले महिला सैनिकों को पुरुषों वाले अंडरवियर पहनने होते थे। यहां की सरकार ने यह फैसला सेना में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए और उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित करने के लिए लिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि अभी तक स्विट्जरलैंड की सेना में शामिल महिला सैनिकों को ढीली फिटिंग वाले अंडरवियर दिए जाते रहे हैं। कभी-कभी यह उनके लिए काफी समस्या वाला हो जाता था। सेना की वर्तमान व्यवस्था के अनुसार सैन्य यूनिफॉर्म में केवल पुरुषों के कपड़े ही शामिल हैं। महिलाओं के लिए कोई विशेष यूनिफॉर्म नहीं है। सरकार का मानना है कि महिलाओं के कपड़ों को सेना में शामिल करने से सेना में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि स्विट्जरलैंड की सेना में महिलाओं की हिस्सेदारी केवल एक फीसदी है। सरकार ने इसे आने वाले 20 वर्षों में 10 फीसदी करने का लक्ष्य लिया है। साल 2004 से महिला और पुरुष सैनिक समान ड्यूटी कर रहे हैं। रक्षा मंत्री विओला अमहर्ड ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से सेना में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed