{"_id":"5e427d0f8ebc3ee5fa05d11a","slug":"woman-suffering-from-coronavirus-in-china-gives-birth-to-healthy-baby-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: कोरोना के कहर के बीच, वायरस से पीड़ित महिला ने स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन: कोरोना के कहर के बीच, वायरस से पीड़ित महिला ने स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म
Tue, 11 Feb 2020 03:38 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 11 Feb 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस पीड़ित महिला ने बच्ची को दिया जन्म
- फोटो : Twitter
चीन के शान्सी प्रांत में कोरोनावायरस से पीड़ित 33 वर्षीय एक महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार शांसी प्रांत की राजधानी शिआन स्थित शिआन जियाओतोंग विश्वविद्यालय के ‘सेकंड एफिलिएटिड हॉस्पिटल’ में महिला ने सिजेरियन के जरिए बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का वजन 2,730 ग्राम है। महिला 37 सप्ताह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
प्रांतीय रोग एवं रोकथाम नियंत्रण केंद्र के अनुसार बच्ची स्वस्थ है और उसकी अच्छी तरह देखभाल की जा रही है। अगले कुछ दिनों में उसकी फिर जांच की जाएगी। गौरतलब है कि चीन में कोरोनावायरस का कहर लगातार जारी है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 1016 हो गई है। इसके साथ ही 4000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में इस वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या अब तक 42,600 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
इससे पहले चीन में कोरोनावायरस से रविवार को एक ही दिन में 97 लोगों की मौत हो गई जो कि एक दिन में हुई सबसे अधिक मौतों का आंकड़ा था। वहीं रविवार को 4008 नए केस सामने आए, जिसमें 296 मरीजों की हालत काफी गंभीर थी। रविवार को ही 3281 लोगों में संक्रमण खत्म होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 40 हजार से अधिक केस सामने आ चुके हैं। 27 देशों में यह वायरस दस्तक दे चुका है।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मास्क पहनकर लिया जायजा
चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग सोमवार को मास्क पहन कर यहां बने कोरोनावायरस शोध केंद्र में पहुंचे और इस बीमारी पर नियंत्रण पाने के उपायों पर चल रहे कामकाज का जायजा लिया। इस बीमारी के सामने आने के बाद राष्ट्रपति पहली बार इस वायरस से निपटने में जूझ रहे लोगों से मिले हैं। वह इस दिशा में चोयांग जिले में शोध के लिए बने केंद्र पर पहुंचे थे। सरकारी जानकारी के अनुसार राजधानी में सोमवार को कामकाज पटरी पर लौटने लगा है।