{"_id":"63040a664240e326f7093ca3","slug":"woman-slept-on-the-beach-in-strong-sunlight-her-forehead-shrank-like-plastic","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sun Tanning: तेज धूप में बीच पर सो गई महिला, प्लास्टिक की तरह सिकुड़ी त्वचा, सफेद से लाल हो गया चेहरे का रंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sun Tanning: तेज धूप में बीच पर सो गई महिला, प्लास्टिक की तरह सिकुड़ी त्वचा, सफेद से लाल हो गया चेहरे का रंग
Tue, 23 Aug 2022 04:32 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 23 Aug 2022 04:32 AM IST
सार
पेशे से ब्यूटीशियन सिरिन मुराद बिना सनस्क्रीन लगाए ही वो धूप में लेट गई। हालांकि, सिरिन को ऐसा लग रहा था कि वो पांच मिनट बाद उठकर चली जाएगी। इस दौरान उसके चेहरे को अच्छी धूप मिल जाएगी। लेकिन इसी बीच उसे नींद आ गई। वह आधे घंटे तक सो गई।
विज्ञापन
ब्यूटीशियन सिरिन मुराद।
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला तेज धूप में बीच पर ही सो गई। अचानक उसके चेहरे की त्वचा प्लास्टिक की तरह सिकुड़ गई। उसके चेहरे का रंग सफेद से लाल हो गया था और काफी जलने लगा था। दरअसल, 25 वर्षीय सिरिन मुराद छुट्टी मनाने के लिए बुल्गारिया गई हुई थी। इस दौरान वहां के एक सनी बीच पर अपने परिवार के साथ पहुंची थी।
विज्ञापन
उस समय वहां का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तापमान था। पेशे से ब्यूटीशियन, सिरिन बिना सनस्क्रीन लगाए ही वो धूप में लेट गई। हालांकि, सिरिन को ऐसा लग रहा था कि वो पांच मिनट बाद उठकर चली जाएगी। इस दौरान उसके चेहरे को अच्छी धूप मिल जाएगी। लेकिन इसी बीच उसे नींद आ गई। वह आधे घंटे तक सो गई। थोड़ी देर बाद जब उसे तपन महसूस हुई, तो उसने देखा कि उसके चेहरे की हालत बिगड़ चुकी थी।
विज्ञापन
आइना देख, उड़ गए होश
जब अगले दिन सिरिन ने देखा कि उनके माथे से प्लास्टिक जैसी सिलवट आ गई थी। पपड़ी की तरह स्किन निकलने लगी थी। इसके बाद उसने स्किन स्पेशलिस्ट की मदद ली। सिरिन ने कहा कि ठीक होने के बाद मुझे ऐसा लगा कि जैसे मेरा नया जन्म हुआ हो। ये बहुत ही भयावह था। मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरा चेहरा अब ठीक है।
विज्ञापन
इन देशों में पैसे खर्च, टैनिंग करवाते हैं लोग
दरअसल, यूरोप और बाकी के पश्चिमी देशों में लोग पैसा खर्च करके आर्टिफिशियल टैनिंग करवाते हैं। वहीं, कई लोग बीच के किनारे लेट कर टैनिंग का लुत्फ उठाते हैं। ऐसा ही कुछ सिरिन ने भी किया था।