फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   woman does a happy dance after getting a job offer

नौकरी मिलते ही खुशी से सड़क पर झूम उठी युवती, लेडी बॉस ने वायरल कर दिया वीडियो

Thu, 08 Oct 2020 05:43 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Oct 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
woman does a happy dance after getting a job offer
नौकरी मिलने के बाद डांस करके अपनी खुशी जाहिर करती युवती। - फोटो : Instagram : @dakara_spence

अमेरिका में इन दिनों डांस करती हुई एक युवती का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो की खासियत यह है कि इस युवती के मूव्स देखकर हर कोई मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहा है। दरअसल, यह बेघर युवती नई नौकरी मिलने की खुशी में सड़क पर थोड़ा सा नाचकर अपनी कामयाबी का जश्न मना रही है।

विज्ञापन


बता दें कि यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि उस युवती को नौकरी देने वाली महिला ने ही सोशल मीडिया पर साझा किया है। बीते कुछ महीनों में एक ओर कोरोना महामारी के दौरान हजारों लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। ऐसे मुश्किल दौर में कहीं नौकरी मिल जाए तो युवाओं की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता।
विज्ञापन


ऐसा ही नजारा तब सामने आया जब कयाला जोन्स नाम की युवती को एक बार एंड रेस्टोरेंट में नौकरी मिल गई। नौकरी मिलने के बाद रेस्टोरेंट से बाहर आते ही कयाला ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए सड़क पर ही डांस करना शुरू कर दिया। कयाला के ये जिगजैग मूव्स रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, कयाला के इस वीडियो को उस रेस्टोरेंट की मालकिन डकारा स्पेंस ने देखा और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेस्टोरेंट की मालकिन डकारा ने बताया कि कयाला जब नौकरी पाने के लिए रेस्टोरेंट के अंदर आ रही थी, तब वह वास्तव में सकारात्मक लग रही थी। वह काफी ऊर्जावान दिख रही थी। इसलिए उसे मैंने नौकरी देने का फैसला किया। जब उसे नौकरी मिल गई तो उसने डांस करके अपनी खुशी जाहिर की। 

वहीं दूसरी ओर इस संबंध में कयाला ने कहा कि यह मेरे लिए बेहद खुशी का पल था। पिछले दो साल से बेघर रहने के बाद यह नौकरी मिलना तो मेरे लिए भगवान को पा लेने जैसा था। कयाला ने कहा कि जब में रेस्टोरेंट से बाहर आई तो मुझे नहीं पता था कि वहां कैमरे लगे हुए हैं। मुझे नहीं पता था कि मेरा वीडियो इतना वायरल हो जाएगा। कयाला ने उसका वीडियो वायरल करने वाली डकारा स्पेंस के साथ ली गई एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की। कयाला ने तस्वीर के साथ लिखा— मेरा पहला दिन उस महिला के साथ बहुत मजेदार था जिसने मुझे वायरल किया।


यहां देखें वीडियो-
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

So I just hired this young girl and this was her response 🙏🏽😩😂😂 #explore #viral #viralvideos #laugh #comedy #justjokes #explorepage #atlanta #miami #houston #california #texas #ny #nyc #chicago

A post shared by @ dakara_spence on

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed