फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Wives of Pakistan PM Shehbaz Sharif and ex-PM Imran Khan richer than husbands

Pakistan: पाकिस्तान में शहबाज और इमरान से ज्यादा उनकी पत्नियां अमीर, जानें किसके पास है कितनी संपत्ति?

Thu, 16 Jun 2022 05:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 16 Jun 2022 05:11 PM IST
सार

बात चाहे वहां के वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की हो या पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की। दोनों की पत्नियों के पास उनसे ज्यादा संपत्ति है।

विज्ञापन
Wives of Pakistan PM Shehbaz Sharif and ex-PM Imran Khan richer than husbands
इमरान खान और शहबाज शरीफ(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आर्थिक संकटों से जूझ रहे पाकिस्तान में वहां के नेताओं की पत्नियां करोड़ों की मालकिन हैं, इतना ही नहीं उनके पास पतियों से ज्यादा संपत्ति है। फिर बात चाहे वहां के वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की हो या पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की। दोनों की पत्नियों के पास उनसे ज्यादा संपत्ति है। गुरुवार को पाकिस्तानी मीडिया में इसका दावा किया गया है। इसका खुलासा, पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) के पास 30 जून, 2020 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए दायर संपत्ति विवरण में हुआ है।

विज्ञापन

 
शहबाज शरीफ की पहली पत्नी नुसरत पति से ज्यादा अमीर
इसके मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पहली पत्नी नुसरत शहबाज अपने पति से अधिक अमीर हैं। उनके पास 230.29 मिलियन रुपये की संपत्ति है। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री की पत्नी के पास लाहौर और हजारा डिवीजन में नौ कृषि संपत्तियां और दोनों जगहों पर एक-एक घर भी है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, संपत्ति के अलावा शहबाज शरीफ की पत्नी नुसरत शहबाज ने अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश भी कर रखा है, लेकिन उनके पास कोई वाहन नहीं है।
विज्ञापन


पीएम शहबाज शरीफ के लंदन के आवास की कीमत 137.43 मिलियन रुपये 
वहीं, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पास 141.78 मिलियन रुपये की देनदारी के साथ 104.21 मिलियन रुपये की संपत्ति है। उनकी संपत्ति में लाहौर और शेखूपुरा में 495 कनाल कृषि भूमि और एक मुर्री में और दूसरा लाहौर में घर भी है। जबकि लंदन में उनके आवास की कीमत लगभग 137.43 मिलियन रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान में अलग- अलग क्षेत्रों में निवेश कर रखा है। उनके पास दो वाहन हैं और उनके बैंक खातों में लगभग 20 मिलियन रुपये हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की दूसरी पत्नी तहमिना दुर्रानी 5.76 मिलियन की संपत्ति है। 

इमरान खान के पास इतनी संपत्ति
पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के पास 200,000 रुपये की चार बकरियां हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख के पास छह संपत्तियां भी हैं। इसमें सबसे प्रमुख बनिगाला में उनका 300-कनाल विला है। इसके साथ ही उनके पास विरासत में मिली संपत्तियां भी हैं, जिसमें गैर कृषि भूमि के अलावा लाहौर के जमान पार्क में एक घर, लगभग 600 एकड़ खेत शामिल है। उनके पास कोई वाहन नहीं है और पाकिस्तान के बाहर संपत्ति या कोई निवेश नहीं है। पाकिस्तानी विदेशी मुद्रा खातों में  329,196 अमेरिकी डॉलर और 518 पाउंड स्टर्लिंग के अलावा, बैंक खातों में 60 मिलियन रुपये है।

इमरान की पत्नी के पास ज्यादा संपत्ति
 वहीं, उनकी पत्नी बुशरा बीबी के पास कुल संपत्ति 142.11 मिलियन रुपये है। पूर्व प्रधान मंत्री की तीसरी पत्नी के पास बनिगला में एक घर के साथ-साथ एक वाहन और चार संपत्तियां हैं।


बिलावल भुट्टो-जरदारी भी घोषित अरबपतियों में शामिल
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी)के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी भी घोषित अरबपतियों में शामिल हैं। उनके पास कुल संपत्ति 1.6 अरब रुपये है। हालाँकि, उनकी ज्यादातर संपत्ति संयुक्त अरब अमीरात में है। दुबई में उनकी 25 संपत्तियां हैं। पीपीपी अध्यक्ष के पास 19 कृषि और गैर-कृषि संपत्तियों के साथ ही 122.14 मिलियन रुपए नकद या बैंक हैं। इसके साथ ही उनके पास 30 लाख रुपए मूल्य के हथियार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed