फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Without me, Trump would have lost the election, Elon Musk Replies Trump's Comments

Musk Vs Trump: ट्रंप को मस्क की दो टूक- मेरे बिना चुनाव नहीं जीतते; जनता से पूछा- क्या अब नया दल बनाने का समय?

Thu, 05 Jun 2025 11:06 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 05 Jun 2025 11:06 PM IST
सार

Musk Vs Trump: बीते छह महीने में अमेरिका का राजनीतिक घटनाक्रम बहुत तेजी से बदला है। एलन मस्क और ट्रंप चुनाव में करीबी सहयोगी रहे, लेकिन अब दोनों के बीच तकरार हो रही है। ताजा घटनाक्रम में मस्क ने कहा है कि उनके सहयोग के बिना ट्रंप का चुनाव जीतना संभव नहीं था। मस्क के बयान से पहले ट्रंप ने अमेरिकी प्रशासन में उनकी भूमिका को लेकर टिप्पणी की थी। जानिए दोनों के बीच विवाद से जुड़े ताजा अपडेट...

विज्ञापन
Without me, Trump would have lost the election, Elon Musk Replies Trump's Comments
मस्क ने ट्रंप की टिप्पणियों पर दिया करारा जवाब - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी अरबपति और टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने एक बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। उन्होंने सवाल किया है कि क्या अमेरिका में अब नई राजनीतिक पार्टी बनाने का समय आ गया है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म-एक्स पर जनता की राय जानने के लिए एक पोल शेयर किया है। उन्होंने पूछा है कि क्या रिपब्लिकन और डेमोक्रेट खेमे से इतर अब नया सियासी दल बनाने का समय आ गया है?
विज्ञापन


केवल 17 मिनट में 1.62 लाख से अधिक वोट डाले गए
ट्रंप के साथ बढ़ते विवाद के बीच एलन मस्क ने एक्स पर जो सर्वेक्षण शुरू किया है, इसमें पूछा गया है कि क्या अमेरिका को एक नए राजनीतिक दल की आवश्यकता है 'जो वास्तव में मध्य वर्ग के 80% लोगों का प्रतिनिधित्व करता हो।' सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय मस्क के सवाल पर लोग जवाब भी तत्परता से दे रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच जून को रात 11.27 बजे शेयर किए गए इस पोल पर केवल 17 मिनट में 1.62 लाख से अधिक वोट डाले जा चुके हैं।
विज्ञापन


मस्क का दावा- मेरे समर्थन के बिना नहीं जीतते राष्ट्रपति चुनाव
इससे पहले उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन नहीं किया होता, तो ट्रंप 2024 का राष्ट्रपति चुनाव हार जाते। मस्क ने दावा किया कि ऐसी स्थिति में डेमोक्रेट्स को प्रतिनिधि सभा में बहुमत मिल जाता और रिपब्लिकन पार्टी सिर्फ 51-49 के अंतर से सीनेट में बढ़त बना पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन




एलन मस्क का यह बयान उस वक्त आया है जब उनके और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक नए टैक्स बिल को लेकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है। ट्रंप ने मस्क पर हमला बोलते हुए कहा कि वह इसलिए नाराज हैं क्योंकि नए बिल में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म कर दी गई है।

यह भी पढ़ें - US: ट्रंप बोले- मस्क से निराश हूं; एक-दूसरे से नफरत करने वाले छोटे बच्चों से की रूस-यूक्रेन की तुलना

ट्रंप ने ओवल ऑफिस में क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं एलन को हमेशा पसंद करता हूं। मैं चाहता हूं कि वह मुझे क्रिटिसाइज करें, बिल को नहीं, क्योंकि बिल बहुत शानदार है।' उन्होंने आगे कहा, 'एलन परेशान हैं क्योंकि हमने ईवी आदेश हटा दिया, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए काफी पैसे मिलते थे। ईवी सेक्टर पहले से ही मुश्किल में है और अब वे हमसे अरबों डॉलर की सब्सिडी चाहते हैं।' ट्रंप ने आरोप लगाया कि एलन मस्क को पहले से पता था कि यह टैक्स क्रेडिट हटाए जाएंगे। एलन मस्क का ट्रंप को जवाब
डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में सिर्फ एक शब्द लिखा – 'जो कुछ भी' (Whatever) इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट किया- 'ईवी और सोलर इनसेंटिव्स की कटौती बिल में बनी रहे (जबकि ऑयल और गैस कंपनियों की सब्सिडी को हाथ भी नहीं लगाया गया, यह बहुत अन्यायपूर्ण है!!), लेकिन इस बिल में भरा खर्च जरूर हटाया जाए।'

यह भी पढ़ें - Elon Musk: मस्क ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, व्यय विधेयक को लेकर भड़के; लोगों से की अपील

क्या है मुद्दा?
नया टैक्स बिल: ट्रंप प्रशासन ने एक बिल पेश किया है जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर इनसेंटिव्स में कटौती की गई है। इसे लेकर मस्क का आरोप है कि यह तेल और गैस कंपनियों को फायदा पहुंचाता है, लेकिन ईवी सेक्टर को नुकसान। ट्रंप का कहना है कि मस्क इसलिए नाराज हैं क्योंकि उनके की तरफ से सुझाए गए नासा प्रमुख के उम्मीदवार को भी खारिज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed