{"_id":"6841d2fc6ab3d220050788a9","slug":"us-trump-isappointed-with-elon-musk-ukraine-russia-fight-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रंप बोले- मस्क से निराश हूं; एक-दूसरे से नफरत करने वाले छोटे बच्चों से की रूस-यूक्रेन की तुलना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रंप बोले- मस्क से निराश हूं; एक-दूसरे से नफरत करने वाले छोटे बच्चों से की रूस-यूक्रेन की तुलना
Thu, 05 Jun 2025 10:55 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:55 PM IST
सार
US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अरबपति कारोबारी एलन मस्क से निराश हैं, क्योंकि मस्क ने उनके एक महत्वपूर्ण विधेयक की आलोचना की है। उन्होंने मस्क को ‘ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम’ से पीड़ित भी बताया। ट्रंप ने यूक्रेन और रूस को थोड़े समय तक लड़ने देने की बात कही, लेकिन साथ ही दोनों पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
अमेरिका केराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वह एलन मस्क से 'निराश' हैं। ऐसा उन्होंने तब कहा जब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क ने ट्रंप के एक महत्वपूर्ण विधेयक की आलोचना की। मस्क पहले ट्रंप के समर्थक और सलाहकार रह चुके हैं।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस में एलन मस्क की कमी खल रही है और वह 'ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम' से पीड़ित हैं। यानी वे ट्रंप से जुड़ी बातों को लेकर असामान्य रूप से नकारात्मक सोचते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अपने बड़बोले बयानों से बाज नहीं आ रहे पाकिस्तानी रक्षा मंत्री, बोले- अहमियत खो चुका शिमला समझौता
विज्ञापन
रिपब्लिकन नेता ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में मस्क से अपने संबंध टूटने की अटकलों पर बात की। इस दौरान मस्क ने सोशल मीडिया पर लगातार ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' की आलोचना की और यह भी चेतावनी दी कि इस बिल से अमेरिका का केंद्रीय घाटा और बढ़ेगा।
ट्रंप ने कहा कि शायद यूक्रेन और रूस को थोड़े समय तक लड़ने देना बेहतर होगा। फिर उन्हें अलग कर शांति स्थापित की जाए। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ ओवल ऑफिस में बैठक के दौरान ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध की तुलना दो ऐसे छोटे बच्चों से की, जो एक-दूसरे से नफरत करते हों।
ये भी पढ़ें: एस जयशंकर बोले: ई-कॉमर्स, ब्लॉकचेन और डिजिटल भुगतान से बदल रहा व्यापार का तरीका, मध्य एशिया से बढ़ेगी नजदीकी
उन्होंने कहा, कभी-कभी बेहतर होता है कि उन्हें थोड़ा समय तक लड़ने दिया जाए और फिर उन्हें अलग किया जाए। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने यह बात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बुधवार को फोन पर भी कही थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों देशों पर प्रतिबंध लगाने की भी धमकी दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस दोनों पर प्रतिबंद लगाए जाए सकते हैं। उन्होंने कहा,जब मुझे लगेगा कि लड़ाई नहीं रुकेगी तो हम बहुत सख्त रुख अपनाएंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन