Elon Musk: मस्क ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, व्यय विधेयक को लेकर भड़के; लोगों से की अपील
ट्रंप प्रशासन के टैक्स बिल के विरोध में टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने मोर्चा खोल दिया है। मस्क लगातार इस बिल के विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
विस्तार
एलन मस्क ने बिल को लेकर दी चेतावनी
टेस्ला प्रमुख ने चेतावनी दी है कि नए टैक्स बिल से अमेरिका कर्ज की गुलामी में फंस सकता है। मस्क बिल में बदलाव की मांग कर रहे हैं। मस्क ने ताजा ट्वीट में लिखा कि 'नया व्यय विधेयक तैयार किया जाना चाहिए, जो घाटे को बहुत अधिक न बढ़ाए और ऋण सीमा को 5 खरब डॉलर तक न बढ़ाए।' इससे पहले मस्क ने एक अन्य ट्वीट में लोगों से अपील करते हुए लिखा कि 'वे अपने सीनेटर और कांग्रेसमैन को विधेयक के बारे में फोन करें। दिवालिया अमेरिका ठीक नहीं है। इस बिल को खत्म करें।' मस्क ने लिखा कि यह व्यय विधेयक अमेरिकी इतिहास में सबसे ज्यादा कर्ज में बढ़ोतरी करेगा। यह कर्ज की गुलामी वाला विधेयक है।
Call your Senator,
— Elon Musk (@elonmusk) June 4, 2025
Call your Congressman,
Bankrupting America is NOT ok!
KILL the BILL
ये भी पढ़ें- Travel Ban: ट्रंप ने 12 देशों से अमेरिका की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध; सात राष्ट्रों के लोगों की एंट्री भी बैन
बिल के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए हैं मस्क
इससे पहले मस्क ने मंगलवार को कहा था कि जिन लोगों ने इस बिल का समर्थन किया है, उन्हें शर्म आी चाहिए। मस्क ने ये भी कहा कि 'अगले साल नवंबर में होने वाले चुनाव में हम उन सभी नेताओं को सबक सिखाएंगे, जिन्होंने अमेरिकी लोगों से धोखा किया है।' अमेरिका में अगले साल नवंबर में मध्यावधि चुनाव होने हैं।
ट्रंप के नए टैक्स बिल में टैक्स में कटौती और रक्षा खर्च में बढ़ोतरी के प्रावधान हैं। अमेरिकी संसद का निचला सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स इस विधेयक को पारित कर चुका है। निचले सदन में डेमोक्रेटिक सांसदों के साथ ही तीन रिपब्लिकन सांसदों ने भी इस बिल का विरोध किया। हालांकि यह पारित हो गया। अब इसे सीनेट में पेश किया जाएगा। सीनेट से इस विधेयक के पारित होने के बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से यह कानून बन जाएगा। माना जा रहा है कि बिग ब्यूटीफुल बिल के आने से एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को मिलने वाली सब्सिडी में कमी आएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.