{"_id":"5f43eea38ebc3e3ca74d2f91","slug":"wisconsin-police-shoots-another-black-man-in-america-protests-begin","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में एक और अश्वेत को पुलिस ने मारी गोली, शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में एक और अश्वेत को पुलिस ने मारी गोली, शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन
Mon, 24 Aug 2020 10:23 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विस्कॉन्सिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विस्कॉन्सिन
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
अश्वेत व्यक्ति की मौत के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन में पुलिस द्वारा रविवार को एक अश्वेत व्यक्ति को गोली मारने के बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए। गोलीबारी के बाद अशांति फैलने के बाद शहर में अधिकारियों ने रात भर के लिए कर्फ्यू घोषित कर दिया। रविवार रात पुलिस मुख्यालय पर सैकड़ों लोगों ने मार्च किया। वाहनों को आग लगा दी गई और प्रदर्शनकारियों ने पीछे नहीं हटने के नारे लगाए।
विज्ञापन
केनोशा पुलिस विभाग ने कहा कि गोलीबारी में शामिल अधिकारी ने रविवार को 17:00 बजे हुए हादसे के बाद तुरंत पीड़ित ब्लेक को तत्काल सहायता प्रदान की, और उन्हें गंभीर हालत में मिल्वौकी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। इसमें कहा गया है कि पुलिस एक घरेलू घटना का जवाब दे रही थी, हालांकि उसने इस बात का कोई ब्योरा नहीं दिया है कि गोलीबारी किस वजह से हुई। उधर ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में ब्लेक को पीठ में गोली मारते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
— Kenosha Police Dept. (@KenoshaPolice) August 24, 2020
विज्ञापन
पीड़ित की पहचान जैकब ब्लेक के रूप में हुई है। ब्लेक के परिवार ने बताया कि उसे सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया है और अभी वह गहन देखभाल में है।