फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Wisconsin Governor declared a state of emergency amid Unrest Over Police Shooting Black Man

अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति को गोली मारे जाने के बाद गवर्नर ने आपात स्थिति की घोषणा की

Wed, 26 Aug 2020 12:29 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, केनोशा (अमेरिका)
पीटीआई, केनोशा (अमेरिका) Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 Aug 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Wisconsin Governor declared a state of emergency amid Unrest Over Police Shooting Black Man
विस्कॉन्सिन के गवर्नर ने आपातकाल की घोषणा की - फोटो : Twitter

अमेरिका में विस्कॉन्सिन के दक्षिण-पूर्वी केनोशा शहर में पुलिस द्वारा एक अश्वेत व्यक्ति को गोली मारे जाने की घटना का विरोध करते हुए कुछ प्रदर्शनकारियों ने वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में तोड़-फोड़ की और दर्जनों इमारतों को आग लगा दी और इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद विस्कॉन्सिन के गवर्नर ने मंगलवार को आपातकाल की घोषणा की।

विज्ञापन


जेकब ब्लेक नाम के व्यक्ति को पुलिसकर्मियों द्वारा गोली मारने का वीडियो मोबाइल में रिकार्ड हुआ था और इस वीडियो के सामने आने के बाद कई शहरों में नस्लवाद से जुड़े अन्याय को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।
विज्ञापन


इससे पहले मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अमेरिका में नस्लवाद को लेकर बड़ी बहस और व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था और इसके तीन महीने के भीतर ही यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेकब ब्लेक के पिता ने ‘शिकागो सन टाइम्स’ से कहा कि उनका बेटा कमर से नीचे लकवाग्रस्त है और उसके शरीर में ‘आठ छेद’ हैं और उन्हें नहीं पता कि वह स्थाई रूप से लकवाग्रस्त हो गया है या इसमें सुधार हो सकता है। ब्लेक के पिता का नाम भी जेकब ब्लेक है।

विस्कॉन्सिन के गवर्नर टॉनी एवर्स ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सोमवार रात में भीड़ द्वारा दर्जनों इमारतों को नुकसान पहुंचाने और आगजनी की 30 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम देने के बाद केनोशा में नेशनल गार्ड की मौजदूगी को दोगुना बढ़ाते हुए 250 किया जा सकता है।

एवर्स ने कहा कि ‘‘हम नस्लवाद और अन्याय के इस चक्र को जारी रहने नहीं दे सकते हैं और हम इस क्षति और विध्वंस की राह पर भी आगे नहीं बढ़ सकते हैं।" गोलीबारी के बाद उपजी स्थितियों से निपटने के तरीके को लेकर एवर्स रिपब्लिकन के दबाव का भी सामना कर रहे हैं।


जैकब की मां ने कहा- हमें दया नहीं बदलाव चाहिए
जैकब की मां जूलिया जैक्सन ने कहा- मुझे दया नहीं, बल्कि लोगों की सोच में बदलाव चाहिए। उन्होंने कहा, मैं जब यहां आ रही थी तो देखा कि सार्वजनिक संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है। अगर जैकब को यह पता चला कि हिंसा और तबाही मची है तो वह काफी दुखी होगा। जूलिया जैक्सन ने कहा, मेरे बेटे के साथ न्याय होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed