Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Will UFC boss Dana White become Press Secretary Trump offer also asks him to bring along a team of fighters

यूएफसी बॉस डाना व्हाइट बनेंगे प्रेस सेक्रेटरी?: ट्रंप ने दिया ऑफर, साथ में फाइटर्स की टीम भी लाने को कहा

Sun, 08 Nov 2026 05:02 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 08 Nov 2026 05:02 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएफसी प्रमुख डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सेक्रेटरी बनने का प्रस्ताव दिया है। ट्रंप चाहते हैं कि डाना अपने साथ कुछ यूएफसी फाइटर्स को भी सहायक के रूप में लाएं। डाना ने इंस्टाग्राम पर ट्रंप की पोस्ट शेयर कर नए अध्याय का संकेत दिया है, लेकिन अभी इस नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Will UFC boss Dana White become Press Secretary Trump offer also asks him to bring along a team of fighters
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज से सबको चौंका दिया है। उन्होंने अपने करीबी दोस्त और यूएफसी के प्रमुख डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सेक्रेटरी बनने का ऑफर दिया है। इतना ही नहीं, ट्रंप चाहते हैं कि डाना अपने साथ कुछ यूएफसी फाइटर्स को भी ले आएं, ताकि उनकी सरकार का बचाव किया जा सके। हालांकि, व्हाइट हाउस ने अभी तक इस प्रस्ताव की पुष्टि नहीं की है और न ही डाना व्हाइट ने इसे स्वीकार करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दिया ऑफर
ट्रंप ने शनिवार को फ्लोरिडा स्थित अपने गोल्फ क्लब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह ऐलान किया। उन्होंने डाना व्हाइट की तारीफ करते हुए उन्हें शानदार फाइटर और योद्धा बताया। ट्रंप ने लिखा कि उन्होंने डाना को रिपब्लिकन सरकार का मुख्य प्रवक्ता बनने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि डाना अपने साथ कुछ यूएफसी फाइटर्स को सहायक के तौर पर ले आएं। ट्रंप के मुताबिक, सरकार को वामपंथियों के हमलों से बचाने के लिए ऐसे लोगों की जरूरत है। उन्होंने यह भी लिखा कि डाना जैसा प्रेस सेक्रेटरी पहले कभी नहीं हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाना व्हाइट ने भी दिया दिलचस्प संकेत
ट्रंप की पोस्ट सामने आने के बाद डाना व्हाइट ने इंस्टाग्राम पर उसका स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसके साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी लगाई, जिसमें वह व्हाइट हाउस के प्रेस ब्रीफिंग रूम में पोडियम के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'अगले अध्याय की ओर।' उनके इस पोस्ट ने अटकलों को और तेज कर दिया है। हालांकि, यूएफसी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि डाना व्हाइट शनिवार को लंदन में एक बॉक्सिंग इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे।

चुनावी हार के बाद ट्रंप प्रशासन में बड़े बदलाव
डाना व्हाइट को यह ऑफर ऐसे समय दिया गया है, जब ट्रंप प्रशासन राजनीतिक चुनौतियों से जूझ रहा है। हाल ही में हुए मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों ने कई ऐसे इलाकों में जीत दर्ज की, जहां लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा रहा था। इस हार के बाद रिपब्लिकन पार्टी ने कांग्रेस के दोनों सदनों पर अपना नियंत्रण खो दिया है। ऐसे में ट्रंप प्रशासन में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

चीफ ऑफ स्टाफ की जिम्मेदारी भी बदली
चुनावी झटके के बीच ट्रंप ने अपने प्रशासन में एक और बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने लंबे समय से अपनी सलाहकार रहीं सूसी वाइल्स की जगह स्टीफन मिलर को नया चीफ ऑफ स्टाफ बनाने का ऐलान किया है। सूसी वाइल्स को ट्रंप के फैसलों पर नियंत्रण रखने वाली अहम शख्सियत माना जाता था। वहीं, स्टीफन मिलर अपनी सख्त आव्रजन नीतियों और ट्रंप के प्रति मजबूत समर्थन के लिए जाने जाते हैं।


प्रेस सेक्रेटरी का पद भी बना चुनौती
ट्रंप प्रशासन में प्रेस सेक्रेटरी का पद भी इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में केटी ज़कारिया को इस पद की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन पत्रकारों के सामने अपनी पहली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान वह असहज नजर आईं। महज पांच दिन बाद ही उन्होंने पद छोड़ दिया। इससे पहले कैरोलीन लेविट अगस्त के आखिर में यह जिम्मेदारी छोड़ चुकी थीं। ऐसे में ट्रंप के सामने अब तक कोई स्थायी मुख्य प्रवक्ता नहीं है।

ये भी पढ़ें: कोलंबिया में ड्रोन हमला: उत्तरी कोलंबिया में सैन्य अड्डे पर निशाना, तीन सैनिक बलिदान, कई घायल; राष्ट्रपति सख्त

ट्रंप और डाना व्हाइट की पुरानी दोस्ती
ट्रंप और डाना व्हाइट की दोस्ती काफी पुरानी है। जनवरी 2025 में व्हाइट हाउस लौटने के बाद से ट्रंप कई यूएफसी मुकाबलों में डाना के साथ नजर आ चुके हैं। जून में अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने और ट्रंप के 80वें जन्मदिन के जश्न के दौरान दोनों ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में यूएफसी इवेंट भी आयोजित किया था। वहां एक विशाल अष्टकोणीय रिंग बनाई गई थी, जिसमें लाइट, साउंड सिस्टम और बड़ी स्क्रीन लगाई गई थीं। डाना व्हाइट ने उस आयोजन को अपनी जिंदगी का शानदार और अनोखा अनुभव बताया था। वह 2016, 2020 और 2024 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भी भाषण दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed