फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Will Taiwan be attacked by China after the Winter Olympics? Defense experts expressed this apprehension

चीन की चाल: विंटर ओलिंपिक के बाद ताइवान पर हमला करेगा ड्रैगन? रक्षा विशेषज्ञों ने जताई यह आशंका

Sun, 06 Feb 2022 02:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 06 Feb 2022 02:28 PM IST
सार

विंटर ओलंपिक 4 फरवरी से शुरू हुआ है और यह 20 फरवरी तक चलेगा। इसका अमेरिका, भारत व ब्रिटेन ने राजनयिक बहिष्कार किया है। 

विज्ञापन
Will Taiwan be attacked by China after the Winter Olympics? Defense experts expressed this apprehension
taiwan vs china - फोटो : amar ujala

विस्तार

रक्षा विशेषज्ञों के बीच यह आशंका गहरा रही है कि बीजिंग में विंटर (शीतकालीन) ओलिंपिक खेलों के बाद चीन ताइवान पर हमला कर देगा। अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के सदस्य माइकल मैकॉल के इस बारे में दो टूक बयान के बाद एशिया-प्रशांत क्षेत्र में यह अंदेशा बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन


इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की भी राय है कि ऐसा होने का खतरा वास्तविक है। उन्होंने ध्यान दिलाया है कि पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) यानी चीन की सेना ताइवान पर हमला कर उसका चीन की मुख्यभूमि के साथ एकीकरण कर लेने में सक्षम है। विंटर ओलंपिक 4 फरवरी से शुरू हुआ है और यह 20 फरवरी तक चलेगा। इसका अमेरिका, भारत व ब्रिटेन ने राजनयिक बहिष्कार किया है। 
विज्ञापन


हमले का तरीका बदल सकता है चीन
वेबसाइट एशिया टाइम्स ने विशेषज्ञों से बातचीत पर आधारित एक विश्लेषण में यह आशंका भी जताई गई है कि चीन संभवतः ये हमला उस तरह से ना करे, जिसका अनुमान लगाया जा रहा है। वह पहले बिना ज्यादा शोरशराबे के ऐसी कार्रवाई कर सकता है, जिससे अमेरिका के लिए असहज स्थिति पैदा हो। ऐसी कार्रवाई का मकसद दुनिया, खासकर ताइवान के लोगों को यह संदेश देना हो सकता है कि अमेरिका ताइवान की रक्षा करने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन के फॉर्मूले पर चल रहा चीन?
कुछ जानकारों ने कहा है कि ताइवान मामले में चीन रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के फॉर्मूले पर चल सकता है। पुतिन ने यूक्रेन के मुद्दे पर दबाव बढ़ा कर अमेरिका और यूरोपीय देशों को उस समस्या में उलझा रखा है। इस सिलसिले में अब इस सवाल पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या अमेरिका सचमुच कोई निर्णायक कदम उठाने में सक्षम है? 

विश्लेषकों का कहना है कि इस रणनीति के तहत पुतिन अमेरिका की कमजोरी को बेनकाब करने की कोशिश में हैं। साथ ही वे यूक्रेन के सवाल पर अमेरिकी नेतृत्व वाले सैनिक संगठन- उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में फूट डालने की रणनीति पर चल रहे हैं। कयास लगाए गए हैं कि चीन संभवतः पुतिन से सीख लेते हुए ताइवान पर पूरा हमला नहीं बोलेगा। बल्कि वह उसके किसी एक द्वीप पर अपनी सेना भेज सकता है। 

जिनपिंग के सामने कई विकल्प
बताया जा रहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ऐसे कई विकल्पों पर अपने सैन्य विशेषज्ञों के साथ राय-मशविरा कर चुके हैं। एक आकलन यह है कि अगर यूक्रेन के मुद्दे पर सचमुच रूस और अमेरिका के बीच सैन्य टकराव हुआ, तो उस मौके का फायदा उठाते हुए चीन ताइवान पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है। विश्लेषकों ने ध्यान दिलाया है कि अब तक एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन की रणनीति कारगर रही है। सोलोमन द्वीप समूह में दंगों और टोंगा द्वीप पर प्राकृतिक आपदा आने के तुरंत बाद उसने वहां अपनी मदद भेजी। इससे उस क्षेत्र में उसका प्रभाव बढ़ा है। उधर खबर है कि कंबोडिया ने अपने यहां पीएलए को अपना नौ-सैनिक अड्डा बनाने की इजाजत दे दी है। समझा जाता है कि इस तरह चीन ताइवान को इस इलाके में कूटनीतिक और राजनीतिक रूप से अलग-थलग करने में लगातार कामयाब हो रहा है।


अमेरिका को चुनौती देना चाहता है चीन 
जानकारों का कहना है कि चीन के इन कदमों का निशाना सिर्फ ताइवान नहीं है, बल्कि अंततः वह अमेरिका को चुनौती देना चाहता है। अगर ताइवान के किसी हिस्से पर कब्जा जमाने में उसे सफलता मिल गई, तो उससे अमेरिकी साख में गहरी सूराख होगी। अनुमान है कि विंटर ओलिंपिक्स के बाद चीन ऐसा करने की तरफ कदम उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed