फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Will Supreme Court decide who will be next President of United States

US Election 2020: अब अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कौन बनेगा राष्ट्रपति?

Thu, 05 Nov 2020 06:16 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 05 Nov 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
Will Supreme Court decide who will be next President of United States
डोनाल्ड ट्रंप-जो बिडेन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए मुकाबला अभी भी जारी है। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन वर्तमान राष्ट्रपति और रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप से काफी आगे चल रहे हैं। नतीजों से पहले ही ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कह दी है तो बिडेन ने भी कानूनी चुनौती स्वीकार करने को तैयार हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति का चयन सुप्रीम कोर्ट करेगा। 

विज्ञापन


ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए कही। इससे पहले उन्होंने मतगणना जारी रहने के दौरान ही चुनाव जीतने की बात कह दी थी। जिसके बाद अमेरिका की कई हस्तियों ने उनकी आलोचना की थी। ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हम इस चुनाव को जीतने जा रहे हैं, सही कहूं तो हम यह चुनाव जीत गए हैं। ट्रंप ने यह बयान तब दिया था जब लाखों मतों की गणना बाकी थी।
विज्ञापन



अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह देश के साथ धोखाधड़ी हो रही है। हम चाहते हैं कि कानून का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। हम सुप्रीम कोर्ट के पास जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि मतगणना रोक दी जाए। बिडेन की कैंपेन ने इसे लेकर ट्रंप को आड़े हाथों लिया और कहा कि मतगणना नहीं रुकेगी। यह तब तक जारी रहेगी जब तक आखिरी वोट नहीं गिन लिया जाता। बिडेन ने भी ट्रंप के बयान को बेवजह का बताते हुए अदालती चुनौती के लिए तैयार होने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या इसलिए सुप्रीम कोर्ट जाना चाहते हैं ट्रंप?
उल्लेखनीय है कि मतदान और मतगणना में करीबी मुकाबला होने पर अदालत का रुख अपनाया जा सकता है। व्यक्तिगत तौर पर राज्यों में दायर मामले सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच सकते हैं। ट्रंप के सुप्रीम कोर्ट जाने के पीछे एक और कारण सामने आ रहा है। दरअसल, उन्होंने चुनाव से कुछ दिन पहले ही एमी कोनी बैरेट को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि अगल मामला सुप्रीम कोर्ट में गया तो निर्णय ट्रंप के पाले में आ सकता है। 


मंगलवार को हुए चुनाव में महत्वपूर्ण राज्यों में कांटे की टक्कर नजर आ रही है जिनमें बिडेन 224 निर्वाचक मंडल मत जीत रहे हैं, जबकि ट्रंप 213 निर्वाचक मंडल मतों के साथ थोड़ा पीछे हैं। स्पष्ट जीत के लिए 538 निर्वाचक मंडल सदस्यों में से विजेता बनने के लिए कम से कम 270 निर्वाचक मंडल मतों की आवश्यकता है। इस चुनाव को अमेरिका के इतिहास में सर्वाधिक विभाजक और कटु चुनावों में से एक बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed