Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bus carrying kids to school crashes in France, leaving many dead and 16 injured, News Updates In Hindi

फ्रांस में बड़ा सड़क हादसा: बच्चों से भरी इंटरसिटी बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो की मौत; 16 अन्य घायल

Fri, 06 Nov 2026 05:32 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, पेरिस
पीटीआई, पेरिस Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 06 Nov 2026 05:32 PM IST
सार

फ्रांस के पूर्वी इलाके में शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों को ले जा रही बस सड़क से उतरकर खाई में गिर गई। हादसे में एक नाबालिग और एक युवा की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हुए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। बस में मिडिल और हाई स्कूल के छात्र सवार थे।

विज्ञापन
Bus carrying kids to school crashes in France, leaving many dead and 16 injured, News Updates In Hindi
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फ्रांस के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों और किशोरों को लेकर जा रही एक इंटरसिटी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक नाबालिग और एक युवा की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई गई है। ऐन (Ain) क्षेत्र के प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना ल्योन शहर के उत्तर-पूर्व में स्थित छोटे कस्बे लेंट के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं और पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूक्रेन: सुरक्षा की लिखित गारंटी चाहते हैं जेलेंस्की, बोले- रूस ने फिर हमला किया तो कौन और कैसे करेगा मदद?

विज्ञापन

परिवहन मंत्री फिलिप तबारो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि वह गंभीर बस दुर्घटना के बाद घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं। समाचार प्रसारक बीएफएम टीवी के मुताबिक, बस में सवार बच्चे और किशोर इलाके के मिडिल और हाई स्कूलों में पढ़ने जा रहे थे। घटनास्थल से सामने आई तस्वीर में बस सड़क से उतरकर एक गहरी खाई में गिरी दिखाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया
शिक्षा मंत्री एडुआर गेफ्रे ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि जब हमारे विद्यार्थी और बच्चे इस तरह की दुर्घटना का शिकार होते हैं, तो यह बेहद दुखद क्षण होता है। उन्होंने कहा कि सरकार और शिक्षा जगत की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। परिवहन मंत्री फिलिप तबारो ने घटनास्थल का दौरा कर इसे दुखद हादसा बताया।

ये भी पढ़ें: जहां विपक्ष ही नहीं, वहां कैसा चुनाव: शी जिनपिंग ने बीजिंग में डाला वोट, क्या है इसका सियासी मतलब?

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हादसे पर दुख जताया
ऐन क्षेत्र के प्रीफेक्ट लुई-जैवियर थिरोड ने बताया कि बस चालक की शुरुआती रक्त जांच में शराब या नशीले पदार्थों के सेवन के कोई संकेत नहीं मिले हैं।बस क्षेत्रीय प्रशासन की ओर से संचालित थी और उसमें करीब 15 विद्यार्थी समेत अन्य यात्री सवार थे। बस सड़क से उतरने के बाद पेड़ों से टकराई और खाई में जा गिरी। स्थानीय मेयर इव क्रिस्टिन के मुताबिक, हादसे के समय सड़क थोड़ी गीली थी, लेकिन कोहरा नहीं था। बस सड़क से कैसे उतरी, इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में जुटे आपातकालीन कर्मियों का आभार भी जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed