Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Will Sheikh Hasina return to Bangladesh in December Rahman Government dismisses reports said political drama

क्या दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना?: रहमान सरकार ने क्या कहा? वापसी की खबरों को बताया सियासी ड्रामा

Mon, 09 Nov 2026 03:29 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 09 Nov 2026 03:29 PM IST
सार

बांग्लादेश सरकार ने शेख हसीना की दिसंबर में देश लौटने की मंशा और नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करने से जुड़ी खबरों को राजनीतिक दिखावा बताया है। मुख्य अभियोजक का कहना है कि हसीना ने वापसी के लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू नहीं की है।

विज्ञापन
Will Sheikh Hasina return to Bangladesh in December Rahman Government dismisses reports said political drama
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वतन वापसी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। खबरें हैं कि उन्होंने भारत से बांग्लादेश लौटने के लिए नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) के लिए आवेदन किया है। हालांकि, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने इन खबरों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी है। सरकार का कहना है कि हसीना की हालिया गतिविधियां सिर्फ राजनीतिक दिखावा हैं और फिलहाल उनके देश लौटने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन


सरकार बोली- लौटने के लिए जरूरी कदम नहीं उठा रहीं हसीना
बांग्लादेश के मुख्य अभियोजक मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि शेख हसीना की हालिया गतिविधियां महज राजनीतिक बयानबाजी और दिखावा हैं। उन्होंने कहा कि अगर हसीना सच में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं, तो उन्हें इसके लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया अपनानी चाहिए। लेकिन अब तक उन्होंने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


पासपोर्ट और पहचान पत्र की खबरों पर भी उठाए सवाल
मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि शेख हसीना ने नया पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया है। इस बारे में पूछे जाने पर मुख्य अभियोजक ने कहा कि सरकार का फिलहाल यही मानना है कि हसीना वापस नहीं लौटेंगी और उनकी ये गतिविधियां सिर्फ राजनीतिक दिखावा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसीना ने दिसंबर में लौटने का किया है दावा
दूसरी ओर, शेख हसीना हाल ही में कह चुकी हैं कि वह दिसंबर में बांग्लादेश लौटने का इरादा रखती हैं। हालांकि, उनकी राह आसान नहीं है। 2024 में छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई हिंसक कार्रवाई के मामले में उन्हें एक विशेष ट्रिब्यूनल पहले ही गैरमौजूदगी में मौत की सजा सुना चुका है। हसीना ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है और अदालत की कार्रवाई की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए हैं।

बांग्लादेश सरकार ने पासपोर्ट देने से किया इनकार
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने गुरुवार को साफ कर दिया था कि सरकार शेख हसीना को कोई यात्रा दस्तावेज या पासपोर्ट जारी करने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने हसीना को 'भगोड़ा आतंकवादी' और 'तानाशाह' तक कह दिया था। उनके इस बयान से साफ है कि मौजूदा सरकार का रुख हसीना को लेकर काफी सख्त है।


ये भी पढ़ें: कौन हैं एलिस हुआंग?: एंकर से बैंकर, फिर बनीं टेक कंपनी की एग्जीक्यूटिव; एनवीडिया सीईओ से कैसे बना रिश्ता

भारत में रह रही हैं शेख हसीना, प्रत्यर्पण की मांग भी कर चुका है बांग्लादेश
शेख हसीना अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद अपनी सरकार गिरने पर बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं। तब से वह भारत में रह रही हैं। इस बीच बांग्लादेश सरकार भारत से कई बार हसीना को वापस सौंपने की मांग कर चुकी है। भारत ने इस बात की पुष्टि की है कि उसे बांग्लादेश की ओर से प्रत्यर्पण से जुड़े अनुरोध मिले हैं। हालांकि, अभी तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। भारत के विदेश मंत्रालय का कहना है कि इन अनुरोधों की तय प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed