फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Who win Nobel Peace Prize? Name announced today; Trump's claim sparks global buzz find out who in the race.

किसे मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?: आज होगा नाम का एलान, ट्रंप के दावे से दुनियाभर में हलचल, जानें कौन रेस में

Fri, 09 Oct 2026 11:54 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, ओस्लो
पीटीआई, ओस्लो Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 09 Oct 2026 11:54 AM IST
सार

ओस्लो में आज नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा होगी। इस साल 287 उम्मीदवारों के नामांकन मिले हैं। इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दावेदारी को लेकर भी चर्चा है। आइए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन है? 

विज्ञापन
Who win Nobel Peace Prize? Name announced today; Trump's claim sparks global buzz find out who in the race.
नोबेल पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ एआई

विस्तार

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माने जाने वाले नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को नॉर्वे के ओस्लो में की जाएगी। जानकारों का कहना है कि इस साल संभावित दावेदारों में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, सूडान में इमरजेंसी टीमें, यूक्रेन में बच्चों के लिए काम करने वाले लोग और दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय अदालतें शामिल हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने प्रेडिक्शन मार्केट में लोगों का ध्यान खींचा है।

विज्ञापन


कमिटी को कितने उम्मीदवारों के नॉमिनेशन मिले? 
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो ईरान के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं। वे लंबे समय से इस पुरस्कार को पाने की इच्छा रखते रहे हैं और बार-बार कह चुके हैं कि वे इसके हकदार हैं। ओस्लो में नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी को इस साल के पुरस्कार के लिए 287 उम्मीदवारों के नॉमिनेशन मिले, जिनमें से एक-चौथाई से कुछ ज्यादा संगठन हैं। जानकारों का कहना है कि कमिटी आम तौर पर शांति के टिकाऊपन, अंतरराष्ट्रीय भाईचारे को बढ़ावा देने और उन लक्ष्यों को मजबूत करने वाले संस्थानों के चुपचाप किए गए कामों पर ध्यान देती है।
विज्ञापन


पिछले साल किसे मिला? 
पिछले साल, वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को दक्षिण अमेरिकी देश में लोकतांत्रिक बदलाव लाने के उनके संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला। उन्हें एक ऐसी महिला के तौर पर पहचान मिली, जो बढ़ते अंधेरे के बीच लोकतंत्र की लौ जलाए रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप को दिया अपना मेडल
वही, अमेरिका की ओर से तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाए जाने के कुछ ही समय बाद मचाडो ने अपना नोबेल मेडल ट्रंप को दे दिया। लेकिन यह मुख्य रूप से एक प्रतीकात्मक कदम था: नोबेल समिति ने कहा है कि इस सम्मान को किसी और को नहीं सौंपा जा सकता।

नॉमिनेशन कौन करता है?
नॉमिनेशन कुछ खास लोगों और संगठनों की ओर से किए जा सकते हैं, जिनमें राष्ट्राध्यक्ष या राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाले राजनेता, यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, विदेश नीति संस्थानों के डायरेक्टर, पहले नोबेल पुरस्कार पाने वाले लोग और खुद नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी के सदस्य शामिल हैं।

इस साल के चार नोबेल पुरस्कार किसे मिले? 
इस साल के चार नोबेल पुरस्कारों की घोषणा इसी हफ्ते की शुरुआत में की गई। मेडिसिन का नोबेल तीन वैज्ञानिकों को मिला, जिनके काम से एक ऐसा टूल बना जो रोशनी का इस्तेमाल करके यह समझने में मदद करता है कि दिमाग कैसे काम करता है। फिजिक्स का अवॉर्ड एक वैज्ञानिक को न्यूट्रिनो के एक दुर्लभ ग्रुप के बारे में जानकारी देने के लिए दिया गया। केमिस्ट्री का पुरस्कार दो वैज्ञानिकों को मॉलिक्यूल में रहस्यमयी मिरर इमेज को समझने के लिए दिया गया। यह एक ऐसी खोज है जिसका इस्तेमाल अनगिनत दवाएं बनाने में किया गया है।

कनाडा की कवयित्री, निबंधकार और अनुवादक ऐनी कार्सन को गुरुवार को साहित्य का पुरस्कार मिला। उन्हें यह पुरस्कार उनके साहसी और नए तरह के कामों के लिए दिया गया, जो क्लासिकल और मॉडर्न शैलियों को मिलाते हैं और कविता व गद्य के बीच के अंतर को मिटाते हैं। वहीं, इकोनॉमिक साइंसेज में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार की घोषणा सोमवार को की जाएगी।

इस साल पुरस्कार की राशि 12 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग 1.2 मिलियन डॉलर) है, चाहे वह किसी व्यक्ति, पुरस्कार पाने वालों के छोटे ग्रुप या किसी संगठन को मिले।


शांति पुरस्कार की 125वीं वर्षगांठ
बता दें कि शांति पुरस्कार की 125वीं वर्षगांठ है। 1901 में शुरू होने के बाद से अब तक यह पुरस्कार 112 लोगों और 28 अलग-अलग संस्थाओं को दिया जा चुका है। रेड क्रॉस ने इसे तीन बार और यूएन की रिफ्यूजी एजेंसी ने दो बार जीता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed