फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO team tasked with investigating the origins of the COVID19 will arrive in China on January 14

कोरोना की जांच के लिए आखिरकार माना चीन, 14 जनवरी को डब्ल्यूएचओ की टीम करेगी दौरा

Mon, 11 Jan 2021 07:18 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 11 Jan 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
WHO team tasked with investigating the origins of the COVID19 will arrive in China on January 14
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : पीटीआईॉ

कोरोना वायरस की उत्पत्ति के लिए चीन आखिरकार तैयार हो गया है। चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम को अपने यहां आने और जांच करने के लिए मंजूरी दे दी है। अब 14 जनवरी यानि गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य टीम चीन का दौरा करेगी। कुछ दिनों पहले चीन ने वीजा का हवाला देते हुए आने से मना कर दिया था।

विज्ञापन


सोमवार को चीन ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों का एक समूह गुरुवार को कोरोना वायरस महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए आने वाला है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को एक वाक्य की घोषणा में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ चीनी समकक्षों के साथ बैठक करेंगे, मगर कोई अन्य विवरण नहीं दिया। 
विज्ञापन

 

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम वुहान का दौरा करेगी या नहीं। चीन ने इसे लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है। वायरस की वुहान में उत्पत्ति को लेकर व्यापक विचारों पर सवाल उठाने वाले बीजिंग ने दस सदस्यीय विशेषज्ञों के दल को दौरे की अनुमति देने में विलंब किया।





राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के उप प्रमुख जेंग यिशिन ने नौ जनवरी को मीडिया से कहा था कि वुहान में टीम के आने के वक्त पर अभी विचार किया जा रहा है। जेंग ने बताया कि चीन और डब्ल्यूएचओ के बीच चार वीडियो कॉन्फ्रेंस में जांच के विशेष बंदोबस्त को लेकर सहमति बनी है। जांच करने आ रहे दल के साथ चीन के विशेषज्ञ भी वुहान जाएंगे। इससे पहले डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेडरोस अधानोम गेब्रेयेसस ने विशेषज्ञों के दल को आवश्यक अनुमतियां नहीं देने पर बीजिंग की आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed