फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO South East Asia Director Dr Poonam Khetrapal Singh says, Delta variant is spreading to soon become the most dominant COVID19 strain globally

डब्ल्यूएचओ: डेल्टा स्वरूप दुनिया के लिए चिंताजनक, भारत को मॉडर्ना की 75 लाख खुराक देने की पेशकश

Tue, 20 Jul 2021 12:01 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 20 Jul 2021 12:01 AM IST
सार

डब्ल्यूएचओ की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल ने कहा कि कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप 100 से अधिक देशों में फैल गया है। उन्होंने कहा कि यह जिस तरह से फैल रहा है पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है। 

विज्ञापन
WHO South East Asia Director Dr Poonam Khetrapal Singh says, Delta variant is spreading to soon become the most dominant COVID19 strain globally
डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक बार फिर कोरोना महामारी को लेकर दुनिया को चेताया है। वैश्विक संस्था का कहना है कि कोरोना का डेल्टा स्वरूप विश्व के लिए अब चिंता का विषय बन गया है। यह कोरोना के अन्य स्वरूपों की तुलना में काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल ने सोमवार को कहा कि डब्ल्यूएचओ के कोविड-19 वैक्सीन ग्लोबल एक्सेस (सीओवीएएक्स) कार्यक्रम के माध्यम से भारत को मॉडर्ना वैक्सीन की 75 लाख खुराक देने की पेशकश की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप 100 से अधिक देशों में फैल गया है। जिस तरह से यह फैल रहा है ऐसे में ये जल्द ही विश्व स्तर पर फैलने वाला सबसे प्रमुख कोविड-19 स्ट्रेन बन जाएगा। चिंता की बात यह है कि कोरोना के सभी स्वरूपों में डेल्टा स्वरूप सबसे तेजी से फैलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed