फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO says Death Toll From covid19 In Europe Crosses 10 lakh

डब्ल्यूएचओ का दावा : यूरोप में स्थिति भयावह, कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

Thu, 15 Apr 2021 05:56 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, जिनेवा
पीटीआई, जिनेवा Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 15 Apr 2021 05:56 PM IST
सार

  • डब्ल्यूएचओ के अनुसार यूरोप के 53 देशों में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच गया है
  • इन क्षेत्रों में हर हफ्ते संक्रमण के 16 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं

विज्ञापन
WHO says Death Toll From covid19 In Europe Crosses 10 lakh
विश्व स्वास्थ्य संगठन

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि यूरोप के 53 देशों में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच गया है और स्थिति भयावह बनी हुई है क्योंकि क्षेत्र में हर हफ्ते संक्रमण के 16 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


टीकों को लेकर हालिया चिंताओं का जिक्र करते हुए डॉ. हेंस क्लुग ने यह भी कहा कि कोविड-19 से पीड़ित लोगों में रक्त के थक्कों के जमने से पीड़ित होने का जोखिम उन लोगों की तुलना में कहीं अधिक है जो एस्ट्राजेनेका के कोरोना रोधी टीके प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन


यूनान के दौरे के दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए क्लूग ने कहा कि संक्रमण कुछ देशों में कम हो रहा है और बुजुर्गों में भी मामले कम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 80 से ज्यादा साल के लोगों में कोविड-19 मौत का अनुपात करीब 30  फीसदी गिरा है। यह महामारी के दौरान सबसे निचला स्तर है। टीकाकरण में बुजुर्गों को प्राथमिकता दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिलहाल, उस वयक्ति की तुलना में कोविड-19 संक्रमित के रक्त का थक्का जमने से पीड़ित होने की गुंजाइश कहीं ज्यादा है जिसने एस्ट्राजेनेका का टीका ले रखा है। उन्होंने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि ऐस्ट्राजेनेका टीका कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने के कारणों को कम करता है और मौतों को रोकता है।” उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ सभी योग्य वयस्कों के लिये इसके इस्तेमाल की अनुशंसा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed