{"_id":"60bc23d243600a6f96734b64","slug":"who-says-america-china-and-india-got-60-percent-vaccines-till-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूएचओ: 60 फीसदी टीके मिले अमेरिका, चीन और भारत को ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डब्ल्यूएचओ: 60 फीसदी टीके मिले अमेरिका, चीन और भारत को
Sun, 06 Jun 2021 06:54 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 06 Jun 2021 06:54 AM IST
सार
- ब्रूस एलीवर्ड ने कहा कि कोवाक्स ने 127 देशों में टीके वितरित करने और कई देशों में टीकाकरण अभियान शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- भारत से मिली 2,00,000 कोविड वैक्सीन संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को लगाई जा रही
- केवल 0.5 प्रतिशत टीके कम आय वाले देशों को गए जो दुनिया की आबादी का 10 प्रतिशत हैं।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब तक विश्व भर में वितरित किए गए कोरोनारोधी दो अरब टीकों में से करीब 60 प्रतिशत टीके महज तीन देशों चीन, अमेरिका और भारत को मिले हैं। यह कहना है डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस के वरिष्ठ सलाहकार ब्रूस एलीवर्ड का।
विज्ञापन
शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि इस हफ्ते हमें दो अरब से अधिक टीके मिलेंगे। हम टीकों की संख्या और नए कोविड-19 रोधी टीकों के लिहाज से दो अरब टीकों का आंकड़ा पार कर लेंगे। इन्हें 212 से अधिक देशों में वितरित किया गया है। अगर हम दो अरब टीकों की बात करें तो इनमें से 75 प्रतिशत से अधिक खुराक महज 10 देशों को मिली है। यहां तक कि 60 फीसदी टीके तीन देशों चीन, अमेरिका तथा भारत को मिले हैं। जिन्हें इन्होंने घरेलू रूप से खरीदा और इस्तेमाल किया ।
विज्ञापन
ब्रूस एलीवर्ड ने कहा कि कोवाक्स ने 127 देशों में टीके वितरित करने और कई देशों में टीकाकरण अभियान शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सबसे बड़ी चुनौती है टीकों की आपूर्ति बनाए रखने की है। केवल 0.5 प्रतिशत टीके कम आय वाले देशों को गए जो दुनिया की आबादी का 10 प्रतिशत हैं। धनी देशों में टीकाकरण जोर दिया जा रहा है यहां कोरोना से सबसे ज्यादा जोखिम वालों के साथ ही किशोरों को टीके देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इसके चलते टीकों की आपूर्ति में कमी होेने से कम आय वाले देशों में स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा नागरिकों को टीका लगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत तथा अन्य देशों में दिक्कतों के कारण बाधाएं हो रही है तथा इस खाई को भरने में मुश्किल हो रही है। हमें उम्मीद है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) कम से कम चौथी तिमाही में फिर से टीकों की आपूर्ति शुरू करें। दुनिया का सबसे बड़ा टीका निर्माता एसआईआई कोवाक्स को एस्ट्राजेनेका टीकों की आपूर्ति करने वाला अहम संस्थान है। भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण कोवाक्स को टीकों की आपूर्ति बाधित हो गई है।
भारत से मिली 2,00,000 कोविड वैक्सीन संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को लगाई जा रही
भारत द्वारा तोहफे में दी गई 2,00,000 कोविड वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है और बड़ी संख्या में शांति सैनिकों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दी।
संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के वैक्सीन लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने हमें 2,00,000 खुराक दी थी। ये वैक्सीन एस्ट्राजेनेका की थी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में शांति सैनिकों का टीकाकरण चल रहा है। भारत शांति रक्षा अभियानों में योगदान देने वाले बड़े देशों में से एक है और उसने संयुक्त राष्ट्र के सभी मिशनों में काम कर रहे शांति सैनिकों के टीकाकरण के लिए टीकों की 2,00,000 खुराकें दी हैं।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फरवरी में घोषणा की थी कि भारत संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के लिए टीके देगा। ये वैक्सीन 27 मार्च को मुंबई से कतर एयरवेज के जरिए भेजी गई थीं। चीन से वैक्सीन दिए जाने पर दुजारिक ने कहा कि हम रूस के अधिकारियों की ही भांति चीन के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। इस साल 31 मार्च तक दुनियाभर में 12 शांतिरक्षक अभियानों में 87,889 सैनिक अपनी सेवाएं दे रहे थे।