फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   who is ryan routh arrested for assassination attempt on donald trump florida

Donald Trump: कौन है रेयान रूथ? जिसे डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया

Mon, 16 Sep 2024 08:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 16 Sep 2024 08:37 AM IST
सार

गोलीबारी होने के बाद जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने भी फायरिंग की। जिस पर झाड़ी में छिपा बैठा रेयान रूथ बाहर निकला और एक काले रंग की कार में बैठकर मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
who is ryan routh arrested for assassination attempt on donald trump florida
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने बताया है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रविवार को एक बार फिर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें ट्रंप बाल-बाल बच गए। ट्रंप के आवास मार ए लागो गोल्फ कोर्स के पास गोलीबारी करने के आरोप में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध की पहचान 58 वर्षीय रेयान वेस्ले रूथ के रूप में हुई है। घटनास्थल से एक अत्याधुनिक एके-47 राइफल, एक स्कोप और एक गोप्रो कैमरा भी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


गोलीबारी के बाद मौके पर फरार हो गया था हमलावर
एफबीआई ने बताया कि ट्रंप आवास के आसपास गोलीबारी होने के बाद जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने भी फायरिंग की। जिस पर झाड़ी में छिपा बैठा रेयान रूथ बाहर निकला और एक काले रंग की कार में बैठकर मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पाम बीच काउंटी के शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने बताया कि उन्होंने ट्रंप पर हमले के आरोप में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


कौन है रेयान रूथ 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेयान रूथ नॉर्थ कैरोलिना ग्रीन्सबोरो इलाके का निवासी है और पेशे से पूर्व निर्माण श्रमिक है। रूथ की कोई औपचारिक सैन्य पृष्ठभूमि नहीं थी, लेकिन वह सोशल मीडिया पर सशस्त्र सैन्य संघर्ष में भाग लेने की इच्छा जाहिर कर चुका है। खासकर रूस के यूक्रेन हमले के बाद उसने यूक्रेन की तरफ से युद्ध लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। रूथ ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था कि वह यूक्रेन के लिए लड़ने और मरने के लिए तैयार है। अपने सोशल मीडिया बायो में रूथ ने लिखा है कि 'नागरिकों को युद्ध को बदलना चाहिए और भविष्य के युद्धों को रोकना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने व्हाट्सएप बायो में रूथ ने लिखा है कि हम में से प्रत्येक को मानवाधिकारों, स्वतंत्रता और लोकतंत्र का समर्थन करने में मदद के लिए हर दिन छोटे-छोटे कदम उठाने चाहिए। गौरतलब है कि साल 2002 में रूथ को गिरफ्तार भी किया गया था। रूथ पर आरोप है कि उसने स्वचालित हथियारों के साथ खुद को एक इमारत में बंद कर लिया था। हालांकि इस घटना के संदर्भ की जानकारी नहीं है। 




ट्रंप ने कहा- मैं ठीक हूं
वहीं आवास के आसपास गोलीबारी की घटना पर डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि डरो मत, मैं सुरक्षित और स्वस्थ हूं। किसी को चोट नहीं आई है। भगवान का शुक्र है। ट्रंप के प्रचार अभियान के प्रवक्ता ने भी बताया है कि आवास के आसपास गोलीबारी की घटना के बाद ट्रंप सुरक्षित हैं। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में यह ट्रंप पर दूसरा जानलेवा हमला है। इससे पहले बीते जुलाई माह में भी ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान गोली चलाई गई थी, जिसमें ट्रंप बाल-बाल बचे थे और गोली उनके कान को छूकर निकली थी। सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने मौके पर ही हमलावर को ढेर कर दिया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed