फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Who is Lorenzo Sewell the pastor who did inaugural prayer in donald trump in usa

Donald Trump: कौन हैं लोरेंजो सीवेल? ट्रंप के शपथ ग्रहण में जिनकी प्रार्थना पर हुआ विवाद

Tue, 21 Jan 2025 08:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 21 Jan 2025 08:45 AM IST
सार

अपनी तीन मिनट की प्रार्थना में पादरी लोरेंजो सीवेल ने सबसे पहले भगवान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि ट्रंप सरकार के साथ ही अमेरिका में एक नए सपने की शुरुआत हो रही है।

विज्ञापन
Who is Lorenzo Sewell the pastor who did inaugural prayer in donald trump in usa
प्रार्थना करते लोरेंजो सीवेल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास रहा। इस दौरान मिशिगन के एक पादरी ने ट्रंप के लिए उद्घाटन प्रार्थना की, जिस पर विवाद हो गया है। दरअसल पादरी लोरेंजो सीवेल ने प्रार्थना के दौरान महान नागरिक अधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग जूनियर के ऐतिहासिक भाषण 'आई हेव ए ड्रीम' का हवाला दिया। साथ ही पादरी ने प्रार्थना में आजादी की घोषणा, देशभक्ति गीतों और बाइबल की कुछ पंक्तियों का भी जिक्र किया। इस पर कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। 
विज्ञापन


लोरेंजो सीवेल ने मार्टिन लूथर किंग जूनियर के भाषण का किया जिक्र
अपनी तीन मिनट की प्रार्थना में पादरी लोरेंजो सीवेल ने सबसे पहले भगवान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि ट्रंप सरकार के साथ ही अमेरिका में एक नए सपने की शुरुआत हो रही है। इसके बाद सीवेल ने प्रार्थना में मार्टिन लूथर किंग जूनियर के ऐतिहासिक भाषण की पंक्तियों 'आजादी की गूंज' और 'सभी अमेरिकी अंत में आजाद होंगे' को भी प्रार्थना में शामिल किया। सोमवार को राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण समारोह और मार्टिन लूथर किंग दिवस एक साथ पड़े और ऐसा तीसरी बार हुआ। राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और बराक ओबामा का शपथ ग्रहण समारोह भी मार्टिन लूथर किंग दिवस के मौके पर ही हुआ था।
विज्ञापन


हालांकि ट्रंप के शपथ ग्रहण में हुई प्रार्थना में मार्टिन लूथर किंग के भाषण का जिक्र और ट्रंप से इसकी तुलना पर कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर की। अटलांटा में किंग सेंटर के विलियम बार्बर तृतीय ने इसकी आलोचना की। मार्टिन लूथर किंग के परिवार ने भी बयान में कहा कि वे मार्टिन लूथर किंग दिवस और ट्रंप का शपथ ग्रहण एक दिन होने से परेशान हैं। हालांकि ट्रंप ने अपने भाषण में अश्वेत समुदाय के विकास के लिए काम करने की बात कही और भेदभाव खत्म करने का भी वादा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोरेंजो सीवेल कौन हैं?
43 वर्षीय सीवेल बीते सात वर्षों से डेट्रायट के पश्चिमी स्थित चर्च में पादरी हैं। उन्होंने कहा है कि वे ईश्वर से आध्यात्मिक रूप से 1999 में जुड़कर ईसाई धर्म में आए थे। सीवेल राजनीति में भी काफी सक्रिय रहते हैं और उन्हें ट्रंप का कट्टर समर्थक माना जाता है। उनका दावा है कि बाइबल भी एक राजनीतिक ग्रंथ है, ऐसे में उनके लिए राजनीतिक रूप से तटस्थ रहना असंभव है। सीवेल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के राष्ट्रपति अभियान में काफी सक्रिय रहे थे और खुलकर ट्रंप का समर्थन किया था। सीवेल ने पिछले साल जून में अपने चर्च में ट्रंप की मेजबानी भी की थी और जुलाई में रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन को भी संबोधित किया था। सीवेल ने धार्मिक लोगों को ट्रंप के अभियान से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। सीवेल ने रविवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहा कि ट्रंप ने व्यक्तिगत तौर पर उन्हें प्रार्थना के लिए आमंत्रित किया था। 


गौरतलब है कि ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में प्रार्थना करने के कुछ देर बाद ही लोरेंजो सीवेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च करने का एलान किया। लोरेंजो ने लोगों से अपील की कि धर्मार्थ गतिविधियों के लिए लोग इस क्रिप्टोकरेंसी को खरीदें। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed