{"_id":"6af51fd80f441ab87800b108","slug":"who-is-kimberly-powell-nvidia-ceo-jensen-huang-alleged-seceong-affair-nyt-report-claims-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं किम्बर्ली पॉवेल?: कंपनी की अधिकारी से रिश्ते की चर्चा में एनवीडिया के सीईओ, सामने आया दूसरा अफेयर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कौन हैं किम्बर्ली पॉवेल?: कंपनी की अधिकारी से रिश्ते की चर्चा में एनवीडिया के सीईओ, सामने आया दूसरा अफेयर
Thu, 12 Nov 2026 07:39 AM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:39 AM IST
सार
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग एक बार फिर निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनका कंपनी की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ कथित रिश्ता रहा है। रिपोर्ट में पांच पूर्व कर्मचारियों के हवाले से यह दावा किया गया है। दोनों पहले से शादीशुदा हैं।
विज्ञापन
हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल से जुड़ा नाम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग एक बार फिर अपने निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हुआंग का कंपनी की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ कथित रिश्ता रहा है। रिपोर्ट में एनवीडिया के पांच पूर्व कर्मचारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग और पॉवेल को मार्च में सैन जोस में एनवीडिया के सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान एक होटल में करीब आते देखा गया था। दो सूत्रों ने दावा किया कि इस मुलाकात का वीडियो भी बनाया गया था। जेन्सेन हुआंग और एनवीडिया ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, किम्बर्ली पॉवेल की ओर से भी तत्काल कोई जवाब नहीं आया।
एलिस हुआंग के बाद एक और अफेयर आया सामने
यह खबर ऐसे समय सामने आई है, जब कुछ दिन पहले ही हुआंग ने एनवीडिया के कर्मचारियों को भेजे एक संदेश में अपनी पत्नी से बेवफाई करने की बात स्वीकार की थी।
इससे पहले भी हुआंग की निजी जिंदगी को लेकर एक अलग विवाद सामने आया था। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को सिंगापुर स्थित कंपनी मेगास्पीड की एक कार्यकारी एलिस हुआंग पर चीनी जासूस होने का संदेह है। चीन ने इन आरोपों को खारिज किया है। अमेरिकी अधिकारियों को आशंका है कि जेन्सेन हुआंग किसी विदेशी खुफिया अभियान का निशाना हो सकते हैं। इस मामले की जांच एनवीडिया का बोर्ड कर रहा है। इसके लिए वॉचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज लॉ फर्म को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
कौन हैं किम्बर्ली पॉवेल?
किम्बर्ली पॉवेल ने 2008 में एनवीडिया में डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू किया था। उन्होंने मेडिकल इमेजिंग के क्षेत्र में कंपनी की एआई चिप्स को बढ़ावा देने पर काम किया। एनवीडिया में आने से पहले वह एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टार्टअप में इंजीनियर और प्रोडक्ट डेवलपमेंट से जुड़ी थीं।
रिपोर्ट के अनुसार, पॉवेल ने शुरुआत में कंपनी को कंप्यूटिंग चिप्स के इस्तेमाल के बारे में बताया था। इसके बाद एनवीडिया ने हेल्थकेयर क्षेत्र में उनके काम की संभावनाएं देखते हुए उनसे संपर्क किया। अगस्त में लाइफर्स पॉडकास्ट पर उन्होंने इस अवसर को अपने लिए एक सपना सच होने जैसा बताया था।
एनवीडिया में करती थीं क्या काम?
2016 में उन्हें सीनियर डायरेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया। इस दौरान उन्होंने एआई बिजनेस डेवलपमेंट का काम संभाला। 2017 के अंत तक वह कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट बन गई थीं। पॉवेल एनवीडिया के हेल्थकेयर से जुड़े हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर कारोबार की जिम्मेदारी संभालती हैं। इसमें मेडिकल इमेजिंग, लाइफ साइंस, दवाओं की खोज, हेल्थकेयर एनालिटिक्स जैसे क्षेत्र शामिल हैं। वह विभिन्न सम्मेलनों में भी कंपनी का प्रतिनिधित्व करती हैं।
मार्च में सैन जोस में हुए एनवीडिया के जीटीसी सम्मेलन में उन्होंने हेल्थकेयर और बायोलॉजी के क्षेत्र में एआई के इस्तेमाल पर प्रस्तुति दी थी। इस प्रस्तुति में जेन्सेन हुआंग के कार्टून चित्र भी शामिल थे। पॉवेल ने 2025 में बिजनेस इनसाइडर से बातचीत में कहा था, "मैं लगभग हर समय हेल्थकेयर के बारे में ही सोचती और बात करती रहती हूं।"