{"_id":"61df03bf03ee7f5b00170874","slug":"who-covid19-technical-lead-dr-maria-van-kerkhove-warns-not-to-take-omicron-lightly","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूएचओ की चेतावनी: ओमिक्रॉन वैरिएंट को हल्के में न लें, अस्पताल में भर्ती कराने पड़ रहे हैं मरीज, बेहद तेज है रफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी: ओमिक्रॉन वैरिएंट को हल्के में न लें, अस्पताल में भर्ती कराने पड़ रहे हैं मरीज, बेहद तेज है रफ्तार
Wed, 12 Jan 2022 10:07 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:07 PM IST
सार
पूरी दुनिया के लिए संकट का सबब बने कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे हल्के में न लेने की अपील की है और कहा है कि इससे संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आ रही है।
विज्ञापन
डॉ. मारिया वान केरखोव
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस का नया और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन इस समय पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। इसकी संक्रामक क्षमता डेल्टा वैरिएंट से भी अधिक मानी जा रही है। हालांकि, इसे उतना ज्यादा घातक नहीं माना जा रहा है। लेकिन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की कोविड-19 टेक्निकल लीड डॉ. मारिया वान केरखोव ने लोगों से अपील की है कि ओमिक्रॉन वै को हल्के में न लें।
विज्ञापन
डॉ. केरखोव के अनुसार इस बात के सबूत बढ़ रहे हैं कि ओमिक्रॉन प्रतिरक्षा शक्ति को चकमा दे सकता है। डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन से संक्रमण से कम गंभीर होने के कुछ साक्ष्य मिले हैं लेकिन इसे हल्की बीमारी मानना एक गलती होगी। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ रही है और लोगों को इसे लेकर सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
हर देश में पहुंच चुका है ओमिक्रॉन वैरिएंट
उन्होंने कहा कि जिन देशों में जीनोम सीक्वेंसिंग की तकनीक अच्छी है, ऐसे सभी देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के होने की पुष्टि हो चुकी है। संभावना इसी बात की है कि यह दुनिया के हर देश में पहुंच चुका है। बता दें कि ब्रिटेन और अमेरिका में ओमिक्रॉन की वजह से रोज लाखों की संख्या में कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। इसके अलावा और भी कई देशों में हालात बहुत गंभीर हो गए हैं।
विज्ञापन
दुनिया भर में तेज रफ्तार से बढ़ रहे मामले
कोरोना संक्रमण को लेकर डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी साप्ताहिक अपडेट के अनुसार तीन से नौ जनवरी के बीच दुनिया भर में कोरोना के डेढ़ करोड़ नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले के सप्ताह की तुलना में यह आंकड़ा 55 फीसदी अधिक है। इसके अलावा इस सप्ताह 43 हजार मरीजों की मौत की पुष्टि भी हुई। नौ जनवरी तक दुनिया में कुल मामले 30.40 करोड़ से अधिक हो चुके थे।