फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO chief warns Covid-19 pandemic long way

कोरोना : बढ़ते मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन चिंतित, टेड्रोस एडनॉम बोले- जल्द खत्म नहीं होगी महामारी

Tue, 13 Apr 2021 11:59 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, जिनेवा Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 13 Apr 2021 11:59 AM IST
सार

  • कोरोना के बढ़ते मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन का बयान
  • इतनी जल्द खत्म नहीं होगी महामारी

विज्ञापन
WHO chief warns Covid-19 pandemic long way
टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताया है। सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन  के निदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा कि कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है। जनवरी- फरवरी में कोरोना की रफ्तार कम हो गई थी। करीब छह हफ्ते तक कोरोना के मामले लगातार घट रहे थे। लेकिन मार्च के मध्य से कोरोना केस बढ़ने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से महामारी फिर से पैर फैलाने लगी है। संक्रमित होने के साथ-साथ मौतें की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस एक लंबी प्रक्रिया है, इतनी जल्द इसपर काबू नहीं पाया जा सकता। हालांकि, उन्होंने कहा कि कोविड अनुरूप व्यवहार के जरिए हम इस पर काबू पा सकते हैं। 

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि दुनियाभर में 780 मिलियन वैक्सीनेशन होने के बाद भी एशिया और मध्य पूर्व के कई देशों में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखी गई हैं। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए मास्क, सामाजिक दूरी, ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट समेत अन्य कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने पर जोर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed