फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO chief meeting with Premier of China discussion on collaboration on Coronavirus origin

Coronavirus: चीन के प्रीमियर से मिले डब्ल्यूएचओ प्रमुख, कोविड की उत्पत्ति पर मजबूत सहयोग पर की चर्चा

Sat, 05 Feb 2022 08:08 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 05 Feb 2022 08:08 PM IST
सार

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने शनिवार को बीजिंग में चीन के प्रीमियर के साथ बैठक की और कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन
WHO chief meeting with Premier of China discussion on collaboration on Coronavirus origin
चीन के प्रीमियर के साथ डब्ल्यूएचओ प्रमुख की बैठक - फोटो : twitter/DrTedros

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने शनिवार को चीन के प्रीमियर ली केकियांग से कोविड-19 की उत्पत्ति को लेकर मजबूत सहयोग की जरूरत पर चर्चा की। कोविड की उत्पत्ति महामारी की शुरुआत से ही विवाद का विषय बनी हुई है और इसके चलते चीन के पश्चिमी देशों के साथ संबंध तनावपूर्ण हुए हैं। डॉ. घेब्रेसियस पहले भी चीन से अपील कर चुके हैं कि उसे वायरस की उत्पत्ति से संबंधित डाटा और जानकारी साझा करने में अधिक लचीला रुख अपनाना चाहिए। 

विज्ञापन


डॉ. टेड्रोस ने एक ट्वीट में लिखा, प्रीमियर ली केकियांग से मुलाकात की। हमने कोविड-19 और पूरी आबादी के 70 फीसदी हिस्से का टीकाकरण करने के लिए वैक्सीनइक्विटी पर आक्रामक प्रयासों की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमने कोविड-19 वायरस की उत्पत्ति पर विज्ञान और साक्ष्यों पर आधारित अधिक मजबूत सहयोग पर भी विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने पिछले नोवेल पैथोजेन की उत्पत्ति पर वैज्ञानिक सलाहकार समूह (एसएजीओ) का गठन किया था और चीन से नई जांच में मदद के लिए डाटा मांगा था, जिससे चीन ने मरीजों की गोपनीयता के नियमों का हवाला देते हुए इनकार कर दिया था। चीन उन आरोपों से लगातार इनकार करता रहा है कि कोरोना वायरस इसके वुहान शहर की एक प्रयोगशाला से लीक हुआ है, जहां साल 2019 के अंत में कोविड-19 की पहली बार पहचान हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर चीन और डब्ल्यूएचओ का एक संयुक्त अध्ययन प्रकाशित हुआ था लेकिन इसमें इस थ्योरी को नकारा गया था कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति किसी प्रयोगशाला में हुई है। पिछले साल सामने आई एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कोरोना की उत्पत्ति प्रयोगशाला में हुई थी। चीन ने इस दावे को अवैज्ञानिक करार देते हुए पूरी तरह निराधार बताया था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने कार्यकाल के दौरान कोरोना के लिए सीधे तौर पर चीन को जिम्मेदार ठहराते रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed