फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO analysed data of coronavirus more than 24 crore cases worldwide

राहत : डब्ल्यूएचओ ने किया कोरोना के आंकड़ों का विश्लेषण, भारत में नए मरीजों की दर में 18, तो मौतों में 13 फीसदी की कमी

Thu, 21 Oct 2021 06:00 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, जिनेवा।
एजेंसी, जिनेवा। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 21 Oct 2021 06:00 AM IST
सार

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, दुनिया में इस सप्ताह 27 लाख नए मरीज मिले हैं, जबकि 46 हजार लोगों की जान गई है। इस सप्ताह नए मरीजों और मौतों का आंकड़ा पिछले सप्ताह के आंकड़ों के बराबर है। दुनिया के अन्य हिस्सों को छोड़ सिर्फ यूरोपीय क्षेत्रों में संक्रमण दर में सात फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
WHO analysed data of coronavirus more than 24 crore cases worldwide
भारत में कोरोना के मामले (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महामारी की तीसरी लहर के आहट के बीच डब्ल्यूएचओ से राहत की खबर आई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत में 11 से 17 अक्तूबर के बीच कोरोना के नए मामलों की संख्या में 18 फीसदी जबकि मौतों की दर में 13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के अनुसार, दुनिया में इस सप्ताह 27 लाख नए मरीज मिले हैं, जबकि 46 हजार लोगों की जान गई है। इस सप्ताह नए मरीजों और मौतों का आंकड़ा पिछले सप्ताह के आंकड़ों के बराबर है। दुनिया के अन्य हिस्सों को छोड़ सिर्फ यूरोपीय क्षेत्रों में संक्रमण दर में सात फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अमेरिका में सबसे अधिक मरीज
इस सप्ताह कोरोना के सबसे अधिक मरीज अमेरिका में मिले हैं। यहां कुल 5,82,707 नए मरीज मिले हैं और संक्रमण दर में 11 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। ब्रिटेन में 2,83,756 मरीज मिले हैं और यहां संक्रमण दर में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रूस में 2,17,322 मरीज मिले हैं और 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। भारत में 1,14,244 मरीज मिले हैं और संक्रमण दर में 18 फीसदी की कमी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोवाक्सिन पर डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने स्वास्थ्य मंत्री से की बात
जिनेवा। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रॉस एडहानोम घेबरेसस ने केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मांडविया से भारत बायोटेक के टीके कोवाक्सिन पर बात की है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच एस्ट्राजेनेका टीके की कोवाक्स के तहत आपूर्ति को लेकर फोन पर बात हुई है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख घेबरेसस ने ट्वीट कर बताया कि भारत के केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री से टीके की आपूर्ति को लेकर बात हुई है जिससे दुनियाभर में टीकाकरण अभियान को तेज किया जा सके। कोवाक्सिन को इमरजेंसी सूची में शामिल करने के मसले पर भी वार्ता हुई है।

भारत आने वालों को दिखानी होगी निगेटिव रिपोर्ट
विदेश यात्रियों को अब भारत आने से पहले निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके तहत केंद्र ने 20 देशों की दो अलग श्रेणी बनाई हैं। इनमें यूरोप और आठ देशों को गंभीर जोखिम वाली श्रेणी में रखा गया है जिनमें दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, चीन, बोत्सवाना, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे शामिल हैं। इनके अलावा 11 देश जर्मनी, फ्रांस, नेपाल, लेबनान, यूक्त्रस्ेन, बेल्जियम, हंगरी, सर्बिया, आर्मीनिया, बेलारूस और यूके से आने वाले यात्रियों को ए श्रेणी में रखा गया है।

एस्ट्राजेनेका ने की सीडीआई डिविजन की स्थापना
बेंगलूरू। ब्रिटेन और स्वीडन की फॉर्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने भारत में क्लीनिकल डाटा एंड इनसाइट्स डिविजन की शुरुआत की है। बंगलूरू में सीडीआई की शुरुआत से वैश्विक स्तर पर आंकड़ों का आंतरिक मूल्यांकन हो सकेगा।


देश में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना संक्रमण के 14,623 मामले
देश में दो दिन बाद कोरोना संक्रमण के नए मामलों में उछाल आया है। बीते सोमवार और मंगलवार से अधिक जांच होने की वजह से भी नए संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 14,623 नए मामले सामने आए हैं और वहीं 197 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,41,08,996 हो गई है। अब तक 4,52,651 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed