फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO alert on batch of Indian cough syrup to be contaminated high in diethylene and ethylene glycol

Iraq: भारतीय कफ सिरप के बैच को डब्लूएचओ ने बताया घटिया, डायथिलीन और एथिलीन ग्लाइकोल की मात्रा अधिक

Tue, 08 Aug 2023 02:41 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 08 Aug 2023 02:41 AM IST
सार

विदेशी मीडिया के अनुसार, डब्ल्यूएचओ ने सोमवार को भारतीय दवा कंपनी फोर्ट्स (इंडिया) लेबोरेट्रीज द्वारा निर्मित कफ सिरप को घटिया बताया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उत्पाद डेबिलिउ फार्मा प्राइवेट लिमिटेड है, जो भारत निर्मित है।

विज्ञापन
WHO alert on batch of Indian cough syrup to be contaminated high in diethylene and ethylene glycol
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को इराक में भारतीय कफ सिरप के एक बैच को घटिया करार दिया है। डब्लूएचओ का कहना है कि बैच में डायथिलीन और एथिलीन ग्लाइकोल स्वीकार्य सीमा से अधिक है।

विज्ञापन

विदेशी मीडिया के अनुसार, डब्ल्यूएचओ ने सोमवार को भारतीय दवा कंपनी फोर्ट्स (इंडिया) लेबोरेट्रीज द्वारा निर्मित कफ सिरप को घटिया बताया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उत्पाद डेबिलिउ फार्मा प्राइवेट लिमिटेड है, जो भारत निर्मित है। सिरप के बैच में डायथिलीन और एथिलीन ग्लाइकोल मानक से अधिक है। कोल्ड आउट सिरप का एक नमूना इराक से प्राप्त किया गया था, जिसका लैब में जांच करवाया गया। नमूने में डायथिलीन ग्लाइकॉल (0.25 पीसी) और एथिलीन ग्लाइकॉल (2.1 पीसी) पाई गई, जो अस्वीकार्य है। एथिलीन ग्लाइकॉल और डायथिलीन ग्लाइकॉल दोनों की स्वीकार्य सीमा 0.10 प्रतिशत तक है। निर्माता-विक्रेता ने उत्पाद की सुरक्षा और गुणवत्ता पर डब्लूएचओ को गारंटी नहीं दी है।

विज्ञापन

बता दें, सितंबर 2022 में डब्लूएचओ ने कहा था कि मेडेन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के चार उत्पाद भी जांच के दायरे में हैं। वहीं, दिसंबर 2022 में डब्लूएचओ ने बायोटेक प्राइवेट के दो प्रोडक्ट्स को लेकर अलर्ट जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed