फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House says Trump believes personal presence in G-7 is the best example of reopening the country

Coronavirus in US: ट्रंप जी-7 में व्यक्तिगत मौजूदगी और स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन करने पर अड़े

Wed, 27 May 2020 01:49 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 27 May 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
White House says Trump believes personal presence in G-7 is the best example of reopening the country
Kayleigh McEnany, White House, Press Secretary - फोटो : Twitter

कोरोना वायरस से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए देश को कोरोना संकट के बीच फिर से खोलने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन


इसी बीच व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के बीच जून के अंत में अमेरिका में संभावित रूप से होने जा रहे जी-7 सम्मेलन में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थिति से अच्छा उदाहरण देश को फिर से खोलने का कुछ और नहीं हो सकता।
विज्ञापन


जी-7 सात विकसित अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और कनाडा शामिल हैं। जी-7 देशों की वार्षिक अध्यक्षता इस समय अमेरिका के पास है। कोरोना वायरस के कारण यह सम्मेलन वर्चुअल तरीके से कराए जाने की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बीते एक हफ्ते से ट्रंप सुझाव दे रहे हैं कि आयोजन में व्यक्तिगत रूप से पेश होना चाहिए। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केयलेग मैकेननी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रपति चाहते हैं कि यह (जी-7) हो। अमेरिका फिर से खुल रहा है, ऐसे में हम सामान्य हालात बनाना चाहते हैं जिसमें लोग काम पर जाएं, सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मनोरंजक गतिविधियां करें। राष्ट्रपति का मानना है कि ऐसे वक्त में जी-7 से बढ़िया मिसाल कुछ हो ही नहीं सकती। जी-7 सम्मेलन यहां, जून के अंत तक हो सकता है।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किए गए विश्व नेताओं से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन को अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि हम यहां आने वाले विश्व नेताओं की रक्षा करेंगे। हम चाहते हैं कि यह आयोजन हो, हमें लगता है कि यह होगा। विदेशी नेता इस विचार को पंसद कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस आयोजन की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई।

स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन करने पर अड़े ट्रंप, सांसदों ने जताई चिंता

व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार जुलाई को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन राजधानी में करने का पक्का मन बना लिया है।

हालांकि, इस क्षेत्र से डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने चेतावनी दी है कि यह इलाका बड़े आयोजन के लिहाज से तैयार नहीं है। गौरतलब है कि यह क्षेत्र कोरोना वायरस से बहुत बुरी तरह प्रभावित है।

इस तरह के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंता जाहिर करते हुए कांग्रेस के सदस्यों ने रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और गृह मंत्री डेविड बर्नहार्ड को मंगलवार को पत्र लिखा था। लेकिन व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जड डियर ने दोहराया कि ट्रंप स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन करना चाहते हैं।

अप्रैल में ट्रंप ने कहा था कि कोरोना वायरस के कारण इस साल होने वाला कार्यक्रम पिछले साल के 'सैल्यूट अमेरिका’ कार्यक्रम के मुकाबले छोटे पैमाने पर होगा। पिछले वर्ष कार्यक्रम नेशनल मॉल में हुआ था जिसमें हजारों लोग आए थे।

डियर ने कहा, जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है, इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा लेकिन इसमें शामिल होने वाले लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से यह 2019 में हुए कार्यक्रम से अलग होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोगों ने वैश्विक महामारी से लड़ाई में उसी तरह जबरदस्त साहस और उत्साह दिखाया है जैसा कि हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई में दिखाया था। इस साल अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर दोनों का जश्न मनाना चाहिए।

आयोजन पर आपत्ति जताते हुए सांसदों ने पत्र में लिखा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करना हजारों अमेरिकियों की सेहत और सुरक्षा को बेवजह जोखिम में डालना होगा। डीसी के मेयर मरिल ब्राउजर ने मंगलवार को कहा कि शहर में निकट भविष्य में बड़े पैमाने पर आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed