फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shelved plans to rename Atlantic after ‘no’ from Sundar Pichai: Trump

अटलांटिक का नाम बदलने से पीछे हटे ट्रंप: सुंदर पिचाई ने क्या सलाह दी थी; क्या बदलेगा अब कोई नाम?

Thu, 22 Oct 2026 11:11 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, वाशिंगटन।
पीटीआई, वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 22 Oct 2026 11:11 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटलांटिक महासागर का नाम बदलने की योजना बनाई थी, लेकिन सुंदर पिचाई की सलाह पर पीछे हट गए। इससे पहले वह कई जगहों के नाम बदलने की बात कह चुके हैं। अब न्यू मैक्सिको का नाम बदलने की मांग के पीछे क्या तर्क दिया है? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Shelved plans to rename Atlantic after ‘no’ from Sundar Pichai: Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अटलांटिक महासागर का नाम बदलने पर विचार किया था। लेकिन गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी। ट्रंप के मुताबिक, पिचाई ने चेतावनी दी थी कि इस कदम से कई देश नाराज हो सकते हैं। इसके बाद उन्होंने यह विचार छोड़ दिया।
विज्ञापन


ओंटारियो झील का नाम बदलने से कैसे आया विचार?
ट्रंप ने बुधवार को दक्षिण कैरोलाइना में एक रैली को संबोधित किया, जिस दौरान उन्होंने इस बारे में बात की। उन्होंने संकेत दिया कि ओंटारियो झील का नाम बदलकर 'लेक अमेरिका' करने के विचार से उन्हें प्रशांत या अटलांटिक महासागर का नाम बदलने की प्रेरणा मिली थी।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, 'हाल ही में मैंने एक झील का नाम बदला... आप उस झील को जानते हैं। लेकिन मैंने यह काम बहुत हल्के अंदाज में किया था और सच में उस झील का नाम बदल दिया गया। यह ताकत है, है ना? जब आप कोई काम अधूरे मन से करते हैं और उसका नाम बदल जाता है, तो वह बदल ही जाता है। इसे 'लेक ऑफ अमेरिका' कहा जाता है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदर पिचाई से क्या हुई थी बात?
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अटलांटिक महासागर का नाम बदलने का विचार गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ साझा किया था। उन्होंने कहा, मैंने एक प्रतिभाशाली व्यक्ति सुंदर से बात की। वह पूरे गूगल का नेतृत्व करते हैं। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं। सर्गेई और सुंदर, दोनों ही पूरी तरह प्रतिभाशाली लोग हैं। ट्रंप यहां गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन का भी जिक्र कर रहे थे।

ट्रंप ने सभा में मौजूद लोगों से कहा, आप जानते हैं कि वे अब भी खाड़ी का नाम बदलने के फैसले से परेशान हैं। मैंने कहा- सुंदर, मैं अटलांटिक महासागर के बारे में सोच रहा हूं। क्या आप यह कर सकते हैं? ट्रंप का इशारा मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर 'अमेरिका की खाड़ी' करने के अपने फैसले की ओर था।

पिचाई ने नाम बदलने से क्यों किया मना?
पिचाई के जवाब के बारे में बताते हुए ट्रंप ने कहा कि गूगल के सीईओ ने उन्हें समझाया था कि महासागर अलग होते हैं। वे कई देशों तक फैले होते हैं। इसलिए उन्होंने ट्रंप से इस विचार पर आगे न बढ़ने को कहा। ट्रंप ने कहा, इसलिए शायद मैं इस विचार को छोड़ दूंगा।

क्या नदियों के नाम भी बदलना चाहते हैं ट्रंप?
अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने हडसन या मिसिसिपी जैसी नदियों के नाम बदलकर उनके साथ 'अमेरिका' जोड़ने के विचार पर भी बात की। ट्रंप ने कहा, हमारे पास एक झील है और एक खाड़ी भी है। अब हमें एक नदी और एक महासागर चाहिए। इसलिए मैं हडसन नदी के बारे में सोच रहा था। फिर मैंने मिसिसिपी के बारे में सोचा। उन्होंने कहा कि वह नदियों के नाम बदलने की दिशा में आगे नहीं बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें: यूएन: संयुक्त राष्ट्र महासचिव की दौड़ में यूएई की नुसेइबेह की एंट्री, सुरक्षा परिषद में क्यों फंसा है चुनाव?


सोमवार को ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में न्यू मैक्सिको का नाम बदलने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि यह राज्य अमेरिका का हिस्सा है, मैक्सिको का नहीं। ट्रंप ने लिखा, हम मैक्सिको नहीं हैं। हम संयुक्त राज्य अमेरिका हैं!


राज्य का नाम बदलने की ट्रंप की यह नई मांग सोशल मीडिया पर नक्शे साझा करने के एक महीने से कुछ अधिक समय बाद आई है। उन नक्शों में न्यू मैक्सिको को 'न्यू अमेरिका' के रूप में दिखाया गया था।

न्यू मैक्सिको नाम का इतिहास क्या है?
न्यू मैक्सिको नाम 1500 के दशक से चला आ रहा है। उस समय स्पेन के लोगों ने इस क्षेत्र का नाम 'नुएवो मैक्सिको' रखा था। इसलिए यह नाम अमेरिका और आधुनिक मैक्सिको के स्वतंत्र देश बनने से भी पहले का है। न्यू मैक्सिको 1912 में अमेरिका का 47वां राज्य बनने तक अमेरिका का एक संगठित क्षेत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed