फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House says Russia released detained US teacher Marc Fogel

US-Russia: अमेरिकी शिक्षक मार्क फोगेल रूस से रिहा, व्हाइट हाउस ने कहा- ये रिश्तों में कूटनीतिक नरमी का संकेत

Wed, 12 Feb 2025 02:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 12 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
White House says Russia released detained US teacher Marc Fogel
व्हाइट हाउस - फोटो : ANI

रूस ने अमेरिकी शिक्षक मार्क फोगेल को रिहा कर दिया है, उन्हें गलत तरीके से हिरासत में लिया गया था। फोगेल की रिहाई को व्हाइट हाउस ने रिश्तों में कूटनीतिक नरमी बताया, जो यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत को बढ़ावा दे सकता है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ फोगेल के साथ रूस से निकल गए हैं। उम्मीद है कि वे जल्द ही अपने परिवार से मिल जाएंगे। 

इतिहास के शिक्षक फोगेल को अगस्त 2021 में गिरफ्तार किया गया था। वह 14 साल की जेल की सजा काट रहे थे। उनके परिवार ने बताया कि वह चिकित्सकीय रूप से निर्धारित मारिजुआना के साथ यात्रा कर रहे थे। तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने दिसंबर में उनकी हिरासत को गलत बताया था। 
विज्ञापन


सौदे में अमेरिका की ओर से क्या शामिल, वाल्ट्ज नहीं बताया
ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने बताया कि अमेरिका और रूस ने फोगेल की रिहाई के लिए 'एक आदान-प्रदान पर बातचीत की।' हालांकि, वाल्ट्ज ने यह नहीं बताया कि सौदे में अमेरिका की ओर से क्या शामिल था। पिछली वार्ताओं में कभी-कभी अमेरिका या उसके सहयोगियों द्वारा रूसियों की पारस्परिक रिहाई शामिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में युद्ध समाप्ति की दिशा में सही कदम: वाल्ट्ज
वाल्ट्ज ने कहा, 'यह घटनाक्रम इस बात का संकेत है कि हम यूक्रेन में युद्ध समाप्ति की दिशा में सही कदम बढ़ा रहे हैं।' उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन राष्ट्रपति ट्रंप ने संघर्ष समाप्त करने का रास्ता खोजने का वादा किया है। 

पुतिन के साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं ट्रंप
ट्रंप ने भी कहा है कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहते हैं, जो तीन साल पहले यूक्रेन पर हमला कर चुके हैं। पिछले महीने, ट्रंप ने कहा था कि उनका प्रशासन युद्ध के बारे में रूस के साथ 'बहुत गंभीर' बातचीत कर रहा है।

फोगेल के रिश्तेदारों ने रिहाई पर जताई खुशी
फोगेल के रिश्तेदारों ने उनकी रिहाई पर खुशी और राहत व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'यह हमारे जीवन का सबसे दर्दनाक समय था, लेकिन आज हम ठीक होने लगे हैं। कई सालों में पहली बार, हमारा परिवार उम्मीद के साथ भविष्य की ओर देख सकता है।'


केसिया खवाना भी रूस की हिरासत में 
मंगलवार को फोगेल की रिहाई पर रूस की तरफ से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। अन्य अमेरिकी नागरिक भी रूस में हिरासत में हैं, जिनमें से एक यूएस-रूसी दोहरी नागरिकता वाली केसिया खवाना है, जिन्हें अगस्त में देशद्रोह का दोषी ठहराया गया था। उन्हें यूक्रेन की सहायता करने वाली एक चैरिटी को लगभग 52 अमेरिकी डॉलर का दान देने के आरोप में 12 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उस समय बाइडन प्रशासन ने उनकी सजा को 'प्रतिशोधी क्रूरता' कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed