फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House said America relations with India stronger than ever

USA: व्हाइट हाउस ने कहा- भारत के साथ अमेरिका के संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत, PM मोदी की यात्रा महत्वपूर्ण

Thu, 20 Jul 2023 05:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 20 Jul 2023 05:31 AM IST
सार

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने दैनिक समाचार सम्मेलन में कहा कि पिछले महीने पीएम मोदी की यात्रा सफल रही। पीएम मोदी की यात्रा दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण थी। भारत के साथ अमेरिका के संबंधों में पहले से अधिक मजबूती आई है।

विज्ञापन
White House said America relations with India stronger than ever
White House Mystery Ghost - फोटो : iStock

विस्तार

व्हाइट हाउस ने भारत-अमेरिका के रिश्तों पर अपना पक्ष रखा। व्हाइट हाउस का कहना है कि भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं। बता दें, व्हाइट हाउस के बयान से करीब एक महीने पहले पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे थे। यहां व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनका स्वागत किया था। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: PM Modi US Visit: अमेरिका की जरूरत बन गई है भारत की बढ़ती ताकत

विज्ञापन

घोषणाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने दैनिक समाचार सम्मेलन में कहा कि पिछले महीने पीएम मोदी की यात्रा सफल रही। पीएम मोदी की यात्रा दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण थी। भारत के साथ अमेरिका के संबंधों में पहले से अधिक मजबूती आई है। पीएम मोदी की यात्रा के दौरान हमने कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों की घोषणा की थी। उन घोषणाओं में से कुछ को क्रियान्वित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए यह अहम समझौते, पढ़ें: PM Modi US Visit: भारत और अमेरिका के बीच अहम समझौतों पर लगी मुहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन ने किया एलान

I2U2 पर भी बोलीं जीन
जीन का कहना है कि हम बहुत आशावादी हैं। क्योंकि घोषणाएं हमारे दीर्घकालिक भविष्य और भारक के साथ संबंधों से संबंधित है। भारत के संबंधों में मधुरता आगे भी जारी रहेगी। 12U2 पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि नए समूह में भारत, अमेरिका, इस्राइल और यूएई शामिल है। हालांकि चारों देशों के बीच पहले से ही गहरे रिश्ते हैं। चारों देशों के बीच मजबूत साझेदारी है। I2U2 के साथ अभी भी एक मजबूत भविष्य है। हम असल में भविष्य की संभावनाओं के बारे में उत्साहित हैं। 

यह भी पढ़ें: PM Modi: US के अखबार ने बताया PM मोदी क्यों हैं दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, जानें NYT की रिपोर्ट में क्या


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed