फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House Press Secretary, Karine Jean Pierre says, "We have had no involvement in Bangladesh''

US: ‘बांग्लादेश की घटनाओं में अमेरिकी भागीदारी की बात झूठी’, व्हाइट हाउस ने कहा- भारत महत्वपूर्ण सहयोगी

Tue, 13 Aug 2024 04:01 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Aug 2024 04:01 AM IST
सार

बांग्लादेश में हो रही घटनाओं में अमेरिका संलिप्तता की बातों को व्हाइट हाउस ने खारिज कर दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा है कि यह सरासर अफवाह और झूठ है।

विज्ञापन
White House Press Secretary, Karine Jean Pierre says, "We have had no involvement in Bangladesh''
कैरिन जीन-पियरे - फोटो : एएनआई

विस्तार

बांग्लादेश में हो रही घटनाओं में अमेरिका के शामिल होने की बात पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा है कि यह सरासर अफवाह और झूठ है। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन  भारत के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के संबंधों को दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक मानते हैं।

विज्ञापन


वहीं बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन हो रहे हैं। जिसको लेकर जीन पियरे ने कहा कि हम बांग्लादेश के हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन


पियरे ने कहा, "हम निश्चित रूप से स्थिति की निगरानी जारी रखेंगे। मेरे पास इससे ज्यादा कहने के लिए कुछ नहीं है। जब किसी भी प्रकार के मानवाधिकार के मुद्दे की बात आती है, तो राष्ट्रपति सार्वजनिक रूप से और निजी तौर पर भी स्पष्ट रूप से बोलने में बहुत सुसंगत रहे हैं और वह ऐसा करना जारी रखेंगे, लेकिन मेरे पास फिलहाल इस पर बोलने के लिए कोई विशेष प्रतिबद्धता नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू महिलाओं के लिए नर्क है बांग्लादेश: कोलकाता इस्कॉन के वाइस प्रेसिडेंट
कोलकाता इस्कॉन के वाइस प्रेसिडेंट, राधा रमण दास ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा  को लेकर कहा है कि बांग्लादेश में स्थिति बहुत ही दुखद है जब भी मैं फोन करता हूं बांग्लादेश से दिल को दहला देने वाली खबरें आती है, एक दिन पहले भी वहां पर हिंदू बहुल दो गांव को जला दिया गया।  बांग्लादेश की खबरें पढ़ेंगे तो वहां हर दिन किसी हिंदू लड़कियों के अपहरण और हिंदुओं के हत्या की खबरें मिलती है। बांग्लादेश में जातीय संहार हो रहा है।

लेखकों-शिक्षाविदों ने बांग्लादेशी हिंदुओं पर हिंसा को लेकर लिखा खुला पत्र
लेखकों, शिक्षाविदों और नागरिक समाज के प्रतिष्ठित लोगों के एक समूह ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए एक खुला पत्र लिखा है। उन्होंने भारतीय संसद से सांप्रदायिक हिंसा की निंदा करते हुए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने का आग्रह किया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed