फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   When the US President and Indian Prime Minister had expressed their claim on Indra Nooyi, know what is that interesting anecdote

संस्मरण : जब अमेरिकी राष्ट्रपति और भारतीय पीएम ने किया दावा- इंद्रा नूई हमारी तरफ से हैं, जानें क्या है वो दिलचस्प किस्सा

Mon, 27 Sep 2021 04:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 27 Sep 2021 04:32 AM IST
सार

पेप्सिको की पूर्व चेयरपर्सन व सीईओ इंद्रा नूई लिखित संस्मरण ‘माई लाइफ इन फुल : वर्क, फैमिली एंड अवर फ्यूचर’ में 2009 के उस वाकये का भी जिक्र किया है जब अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनसे मुलाकात के दौरान उनके अपनी ओर से होने का दावा किया था।
 

विज्ञापन
When the US President and Indian Prime Minister had expressed their claim on Indra Nooyi, know what is that interesting anecdote
पेप्सिको की पूर्व चेयरपर्सन व सीईओ इंद्रा नूई

विस्तार

भारतीय-अमेरिकी नागरिक एवं पेप्सिको की पूर्व चेयरपर्सन व सीईओ इंद्रा नूई लिखित संस्मरण ‘माई लाइफ इन फुल : वर्क, फैमिली एंड अवर फ्यूचर’ मंगलवार को बाजार में आ रहा है। तमिलनाडु के चेन्नई में पैदा हुईं 65 वर्षीय इंद्रा नूई ने इसमें 2009 के उस वाकये का भी जिक्र किया है जब अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनसे मुलाकात की थी।

विज्ञापन


इस दौरान दोनों नेताओं ने नूई को उनके अपनी ओर से होने का दावा किया था। इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि वह दोनों ही दुनिया (भारत एवं अमेरिका) की हैं। नवंबर 2009 में ओबामा ने अपने पहले राजकीय भोज में मनमोहन सिंह की मेजबानी की थी।
विज्ञापन


पेप्सिको की पूर्व सीईओ व चेयरपर्सन इंद्रा ने अपने संस्मरण में किया इसका जिक्र
अपने संस्मरण में नूई ने बचपन से लेकर पेप्सिको की सीईओ बनने तक उन घटनाओं का जिक्र किया है जिन्होंने उनकी जिंदगी को आकार दिया। वह 2018 में पेप्सिको के सीईओ पद से सेवानिवृत्त हुईं। 300 से अधिक पेज की किताब की प्रस्तावना में उन्होंने लिखा है कि दो दर्जन शीर्ष अमेरिकी और भारतीय उद्योगपतियों के साथ वाशिंगटन डीसी में घंटों की बैठक के बाद नवंबर 2009 में मंगलवार की कोहरे भरी सुबह मैंने अपने आप को अमेरिकी राष्ट्रपति और भारतीय प्रधानमंत्री के बीच खड़े पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों हमारे ग्रुप की प्रगति के बारे में जानने के लिए आए। ओबामा ने सिंह से अपनी अमेरिकी टीम का परिचय कराना शुरू किया। जब उनका नंबर आया तो उन्होंने कहा कि ये पेप्सिको की सीईओ इंद्रा नूई हैं, इस पर सिंह ने कहा, ओह, लेकिन वह हमारी ओर से हैं। ओबामा ने मुस्कान के साथ कहा, वह तो हमारी तरफ से हैं। इंद्रा नूई ने लिखा कि यह एक ऐसा पल है जिसे वह कभी नहीं भूल सकतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed