रूस और अमेरिका के बीच आखिर कितनी है दूरी?: कई लोगों को नहीं है सही जानकारी, जानें क्या है सच्चाई
कई लोगों को वर्ल्ड मैप देखने के बाद लगता है कि रूस और यूक्रेन के बीच में काफी दूरी है। लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका का कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमेरिका इस दौरान यूक्रेन को हथियार से लेकर टैंक तक सप्लाई कर रहा है। इसके अलावा बार-बार प्रेस वार्ता कर रूस पर बार-बार हमला बोल रहा है। आखिर सोचने वाली बात ये है कि अमेरिका इस युद्ध के बीच इतना बढ़-चढ़कर क्यों बोल रहा है और यूक्रेन की मदद क्यों कर रहा है? तो बता दें कि इसका महत्वपूर्ण कारण दोनों देशों के भौगोलिक क्षेत्र हैं। कई लोगों को वर्ल्ड मैप देखने के बाद लगता है कि दोनों देशों के बीच में काफी दूरी है। लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, रूस का सबसे पूर्वी क्षेत्र संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी भाग से मिलता है, जो बेरिंग सागर में मुश्किल से 3 किमी से अलग है। हाल ही में, अमेरिकी सेना ने फोर्टग्रीली,अलास्का में संयुक्त जबरन-प्रवेश संचालन का अभ्यास किया। जिस वर्ल्ड मैप को हम देखते हैं, उसे अगर गोल घुमा दिया जाए, तो पाएंगे कि सामने से दूर दिख रहे ये दो देश वास्तविक में काफी नजदीक हैं।
अमेरिका का अलास्का रूस से सिर्फ 88 किलोमीटर दूर है
अमेरिका का अलास्का रुस से सिर्फ 88 किलोमीटर दूर है। अलास्का में कई ग्लेशियर्स हैं और इसके कारण यह राज्य हमेशा बर्फ से ढका रहा है। इसके अलावा यहां एस्किमो भी खूब रहते हैं। ये राज्य अमेरका का हिस्सा है जो कि रुस से बेहद नजदीक है। अलास्का से दो घंटे की यात्रा करने पर आपको वहां से रुस भी नजर आता है। साल 1867 में अमेरिका ने अलास्का को रूस से खरीदा था। इसके बाद दोनों देशों ने बीग डायोमीड और लिटिल डायोमीड के जरिए सीमा का रेखांकन किया।
अमेरिका के लिए यूक्रेन क्यों है महत्वपूर्ण
अमेरिका को यूक्रेन से सीधे तौर पर कोई खास आर्थिक लाभ नहीं है लेकिन परोक्ष रूप से यह प्रभावित करता है। दरअसल, यूक्रेन की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि इस युद्ध के कारण यूराप के साथ-साथ एशिया का भी हवाई मार्ग बाधित होने की संभावना है। यूक्रेन के रास्ते मध्य यूरोप को होने वाली गैस-तेल सप्लाई भी खतरे में पड़ सकती है।