फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   what is deal happen between usa and julian assange in espionage act when wikileaks founder will free

Julian Assange: जूलियन असांजे की अमेरिका के साथ क्या डील हुई? जानिए कब घर लौटेंगे विकीलीक्स के संस्थापक

Tue, 25 Jun 2024 01:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 25 Jun 2024 01:09 PM IST
सार

अमेरिका ने असांजे पर आरोप लगाए कि उन्होंने अमेरिका की जासूसी की और गुप्त फाइलों को सार्वजनिक कर कई लोगों की जिंदगी को खतरे में डाला। हालांकि जूलियन असांजे हमेशा अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते रहे। 

विज्ञापन
what is deal happen between usa and julian assange in espionage act when wikileaks founder will free
जूलियन असांजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे अमेरिकी सरकार के साथ हुए एक समझौते के तहत अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज लीक करने के मामले में दोष मानने को तैयार हो गए हैं। इस समझौते के तहत जूलियन असांजे की कानूनी लड़ाई खत्म हो जाएगी, जो करीब 15 वर्ष लंबी चली। इसके साथ ही जूलियन असांजे का 'वनवास' भी खत्म हो जाएगा और वह अपने देश ऑस्ट्रेलिया वापस लौट सकेंगे। तो आइए जानते हैं कि असांजे और अमेरिकी सरकार के बीच क्या समझौता हुआ है और विकीलीक्स का पूरा मामला क्या है-
विज्ञापन


जूलियन असांजे पर क्या थे आरोप
ऑस्ट्रेलियाई नागरिक जूलियन असांजे पर आरोप थे कि उन्होंने साल 2010-11 में अफगानिस्तान और इराक युद्ध से जुड़े हजारों गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक किए। असांजे ने बगदाद पर अमेरिका की एयरस्ट्राइक का फुटेज भी सार्वजनिक किया, जिसे अमेरिका के सुरक्षा सीक्रेट का सबसे बड़ा उल्लंघन बताया गया। अमेरिका ने जूलियन असांजे पर अमेरिकी सेना के पूर्व खुफिया विश्लेषक चेल्सिया मैनिंग के साथ मिलकर गोपनीय दस्तावेज हासिल करने की साजिश रचने का भी आरोपी बनाया। चेल्सी मैनिंग को 2013 में गोपनीय दस्तावेज लीक करने का दोषी ठहराया गया था, लेकिन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने साल 2017 में उनकी 35 साल की जेल की सजा कम कर दी थी।
विज्ञापन


असांजे ने गोपनीय दस्तावेजों के आधार पर अमेरिका, ब्रिटेन और नाटो की सेनाओं पर युद्ध अपराध के गंभीर आरोप लगाए। अमेरिका ने असांजे पर आरोप लगाए कि उन्होंने अमेरिका की जासूसी की और गुप्त फाइलों को सार्वजनिक कर कई लोगों की जिंदगी को खतरे में डाला। हालांकि जूलियन असांजे हमेशा अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है अमेरिका और असांजे के बीच हुआ समझौता
अमेरिका और विकीलीक्स के संस्थापक के बीच हुए समझौते के तहत असांजे ने अपने ऊपर अमेरिका जासूसी कानून के तहत लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है। समझौते के तहत असांजे को 62 महीने की जेल की सजा सुनाई जाएगी, जो कि असांजे पहले ही ब्रिटेन की जेल में काट चुके हैं। समझौते के तहत असांजे बुधवार को अमेरिका के उत्तरी मारियाना द्वीप साइपन स्थित कोर्ट में पेश होंगे, जहां उन्हें दोषी ठहराया जाएगा। दोषी ठहराए जाने और सजा के एलान के बाद जूलियन असांजे अपने देश ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएंगे। 

क्या है विकीलीक्स
विकीलीक्स एक ऐसी वेबसाइट है, जो देशों, सरकारों और उनकी नीतियों के बारे में महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी इंटरनेट पर लोगों को मुहैया कराती है, जो आम तौर पर लोगों को उपलब्ध नहीं होती। विकीलीक्स उस वक्त चर्चा में आई, जब अफगान वॉर डायरी के नाम से विकीलीक्स ने अमेरिकी सैन्य दस्तावेज सार्वजनिक किए थे। अमेरिका से हुए समझौते के तहत असांजे को सोमवार को ब्रिटेन की हाई-सिक्योरिटी बेलमार्श जेल से रिहा कर दिया गया। 

लंबी चली असांजे की कानूनी लड़ाई
3 जुलाई 1971 को जन्मे जूलियन असांजे ने साल 2006 में विकीलीक्स की स्थापना की। साल 2006 में अफगानिस्तान और इराक युद्ध से जुड़े गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक करने से विकीलीक्स और इसके संस्थापक जूलियन असांजे सुर्खियों में आए। असांजे पर स्वीडन की दो महिलाओं ने दुष्कर्म के आरोप लगाए। असांजे को स्वीडन की अपील पर साल 2010 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था। स्वीडन ने असांजे के प्रत्यर्पण की मांग की, लेकिन असांजे ने उससे पहले ही साल 2012 में इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली और वे गिरफ्तारी और स्वीडन प्रत्यर्पण से बच गए। 


करीब सात वर्षों तक असांजे लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में रहे, लेकिन अप्रैल 2019 में इक्वाडोर दूतावास के अधिकारियों से विवाद के बाद असांजे को दूतावास से निकाल दिया गया। असांजे को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब ब्रिटेन की जेल में पांच साल गुजारने के बाद असांजे ने अमेरिका की सरकार के साथ समझौता कर 15 साल लंबी कानूनी लड़ाई को विराम दे दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed