फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Unrest Israeli Military Attack Houthi Yemen Lebanon Health Ministry airstrikes news Updates in Hindi

West Asia Unrest: इस्राइल ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर किया हमला, लेबनान में 24 लोगों की मौत

Sun, 29 Sep 2024 10:10 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Sun, 29 Sep 2024 10:10 PM IST
सार

हूती विद्रोहियों ने हाल ही में तेल अवीव और मध्य इस्राइल में हमले किए थे। इसके जवाब में इस्राइल ने 1800 किमी दूर हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले किए। आईडीएफ ने होदेइदाह शहर के बंदरगाह और बिजली संयंत्र पर हमला किया।

विज्ञापन
West Asia Unrest Israeli Military Attack Houthi Yemen Lebanon Health Ministry airstrikes news Updates in Hindi
इस्राइल का हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल ने अब यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाया है। हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों के बाद इस्राइल ने यमन के होदेइदाह बंदरगाह, बिजली संयंत्रों पर हमला किया। वहीं लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में दो इमारतों पर हुए इस्राइली हवाई हमलों में 24 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


इस्राइल रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हूती विद्रोहियों ने हाल ही में तेल अवीव और मध्य इस्राइल में हमले किए थे। इसके जवाब में इस्राइल ने 1800 किमी दूर हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले किए। आईडीएफ ने होदेइदाह शहर के बंदरगाह और बिजली संयंत्र पर हमला किया। बंदरगाह का इस्तेमाल हूती विद्रोही सैन्य आपूर्ति और तेल के अलावा ईरानी हथियारों को स्थानांतरित करने के लिए करता था।
विज्ञापन


हमलों के बाद हूती विद्रोहियों के एक नेता ने कहा कि इस्राइल की आक्रामकता की निंदा की जाती है। यह यमन के लोगों की इच्छा को बदल नहीं सकता है। यमन के लोग लगातार कहते रहे हैं कि वह गाजा और लेबनान का साथ नहीं छोड़ेंगे। वहीं हमलों के बाद यमन में नागरिकों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आईडीएफ ने कहा कि इस्राइल के नागरिकों के लिए कोई भी खतरा, चाहे वो कितना ही दूर हो या पास हो, उसके खिलाफ अपना अभियान जारी रखा जाएगा। आईडीएफ ने कहा कि पिछले एक साल से ईरान की मदद और इराकी मिलिशिया के सहयोग से हूती विद्रोही इस्राइल पर हमलों को अंजाम दे रहे थे। साथ ही हूती क्षेत्रीय स्थिरता को कमजोर करने के साथ साथ वैश्विक समुद्री परिवहन की स्वतंत्रता को भी बाधित कर रहे हैं।


 इसके अलावा उत्तरी इस्राइल में लेबनान की ओर से 35 रॉकेट दागे गए। सेना ने बताया कि पश्चिमी गैलिली की ओर 10 रॉकेट दागे गए। वहीं अन्य 25 रॉकेट हाइफा खाड़ी क्षेत्र की ओर गिरे। आईडीएफ का कहना है कि सभी रॉकेट खुले इलाकों में गिरे। हमलों में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed