फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Tensions Israel Bombs Iranian Targets People in Kuwait Advised to Stay Indoors

पश्चिम एशिया संघर्ष: इस्राइल ने ईरान के सोनार केंद्र पर बरसाए बम; कुवैत में नागरिकों घर में रहने की चेतावनी

Wed, 08 Apr 2026 04:06 AM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: Shubham Kumar Updated Wed, 08 Apr 2026 04:06 AM IST
सार

पश्चिम एशिया में संघर्ष दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। इस्राइल की सेना ने शिराज में सोनार और पानी के नीचे खोज प्रणालियों का उत्पादन केंद्र और कराज में नेवल क्रूज मिसाइल ठिकानों पर हमला किया। ईरान ने पांच क्रूज और एक टॉमहॉक मिसाइल नष्ट कर जवाब दिया। 

विज्ञापन
West Asia Tensions Israel Bombs Iranian Targets People in Kuwait Advised to Stay Indoors
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 40वें दिन में प्रवेश कर रहा है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। इसी बीच अब इस्राइल और ईरान के बीच सैन्य टकराव और तेज हो गया है। इस्राइल की सेना (आईडीएफ) ने ईरान के शिराज में सोनार और पानी के नीचे खोज प्रणालियों के उत्पादन केंद्र को निशाना बनाया।

विज्ञापन


सेना के अनुसार यह केंद्र सबमरीन, जहाज, गोताखोर और पानी के अंदर मिसाइलों का पता लगाने वाली प्रणालियों के निर्माण में इस्तेमाल होता था। इसके साथ ही कराज में नेवल क्रूज मिसाइल और हवाई रक्षा प्रणाली के केंद्रीय ठिकानों को भी हमला किया गया। ईरानी आधिकारिक मीडिया ने कहा कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने इन हमलों को रोकते हुए पांच क्रूज मिसाइल और एक टॉमहॉक मिसाइल को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें:- इतिहास रचकर लौट रहा आर्टेमिस-2: चंद्रमा की सीमा पार, अब पृथ्वी की ओर रफ्तार से बढ़ता ओरियन स्पेसक्राफ्ट

कुवैत ने नागरिकों को घर में रहने की सलाह दी
इस बीच, बढ़ते हमलों को देखते हुए कुवैत सरकार ने अपने नागरिकों को घर में रहने की सलाह दी। कुवैत के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि यह 7 अप्रैल की रात 12 बजे से 8 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। नागरिकों से कहा गया है कि केवल अत्यावश्यक काम के लिए ही घर से बाहर निकलें, ताकि सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को सुचारू रखा जा सके।

ये भी पढ़ें:- क्यूबा में अमेरिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन: एक साथ सड़कों पर उतरीं सैकड़ों महिलाएं, ट्रंप के खिलाफ लगाए नारे

ट्रंप की धमकी के बाद और बढ़ा तनाव, समझिए कैसे?
बता दें कि पश्चिम एशिया में जारी यह संघर्ष अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के लिए निर्धारित डेडलाइन के करीब आने के कारण और बढ़ा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान ने डेडलाइन तक कोई कार्रवाई नहीं की, तो पूरी सभ्यता नष्ट हो सकती है। उन्होंने ईरानी जनता के लिए अपने समर्थन और आशीर्वाद भी व्यक्त किए।

विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में यह स्थिति वैश्विक तेल और ऊर्जा आपूर्ति, क्षेत्रीय स्थिरता और राजनीतिक समीकरणों के लिए बेहद संवेदनशील है। दुनिया अब 8:00 बजे ईस्टर्न टाइम तक ट्रंप द्वारा निर्धारित डेडलाइन के नतीजों का इंतजार कर रही है, क्योंकि यह पूरी क्षेत्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय तनाव की दिशा तय कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed