फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   west asia tension us alert iran seven conditions talks

पश्चिम एशिया तनाव: ईरान ने अमेरिका के सामने सात शर्तें रखीं; सैन्य टकराव बढ़ने की आशंका के बीच एडवाइजरी जारी

Sun, 20 Sep 2026 06:06 AM IST
राकेश कुमार एएनआई, तेहरान।
एएनआई, तेहरान। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 20 Sep 2026 06:06 AM IST
सार

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए यात्रा पर गंभीरता से विचार करने के लिए तैयार रहने को कहा है। अमेरिका ने ईरान समर्थित हूतियों की सऊदी अरब के खिलाफ गतिविधियों और अमेरिकी हितों पर संभावित खतरे का भी जिक्र किया है। इसी बीच ईरान के सुरक्षा परिषद सचिव मोहसिन रेजाई ने अमेरिका से बातचीत शुरू करने के लिए सात शर्तें रखे जाने की बात कही है। 
 

विज्ञापन
west asia tension us alert iran seven conditions talks
पश्चिम एशिया संकट - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश विभाग के कांसुलर अफेयर्स ने कहा है कि क्षेत्र का सुरक्षा माहौल जटिल बना हुआ है और हालात अचानक बिगड़ सकते हैं। विभाग ने पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकियों से ज्यादा सतर्क रहने को कहा है। वहीं, जो अमेरिकी नागरिक अभी पश्चिम एशिया से बाहर हैं, उन्हें इस क्षेत्र में या इसके रास्ते यात्रा करने पर गंभीरता से दोबारा विचार करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


उड़ानें और हवाई क्षेत्र बंद होने का खतरा क्यों बताया?
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि मौजूदा हालात में उड़ानें रद्द हो सकती हैं, हवाई क्षेत्र बंद हो सकते हैं और यात्रा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। पश्चिम एशिया से आने-जाने वाले अमेरिकी नागरिकों को एयरपोर्ट और एयरलाइन के संचालन से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है। यानी अमेरिका ने अपने नागरिकों को किसी भी अचानक बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। विभाग ने साफ कहा है कि मौजूदा सैन्य संघर्ष तेजी से बढ़ सकता है।
विज्ञापन


हूती हमलों को लेकर अमेरिका ने क्या कहा?
अमेरिकी सुरक्षा चेतावनी में ईरान समर्थित हूतियों की सऊदी अरब के साथ जारी दुश्मनी का भी जिक्र किया गया है। अमेरिका के मुताबिक, हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की है, जिसमें नागरिक हवाई अड्डे भी शामिल रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने इस संघर्ष के तेजी से बढ़ने की आशंका जताई है। यही वजह है कि उसने पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है। हालिया घटनाक्रम में हूतियों ने रियाद को निशाना बनाने वाले मिसाइल और ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी भी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के दूसरे ठिकानों पर भी खतरा क्यों बताया?
अमेरिकी विदेश विभाग ने सिर्फ पश्चिम एशिया तक खतरा सीमित नहीं बताया है। उसने कहा है कि अमेरिका के राजनयिक प्रतिष्ठानों को पश्चिम एशिया के बाहर भी निशाना बनाया गया है। विभाग के मुताबिक, ईरान और ईरान समर्थक समूह दुनिया के दूसरे हिस्सों में अमेरिकी हितों या अमेरिका और अमेरिकी नागरिकों से जुड़े स्थानों को निशाना बना सकते हैं। इनमें अमेरिकी कंपनियां और दूसरे संस्थान भी शामिल हैं।


ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए क्या कहा?
इसी बीच ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसिन रेजाई ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के सामने बातचीत शुरू करने के लिए सात स्पष्ट शर्तें रखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि ईरान का संदेश साफ और बिना किसी अस्पष्टता के है। रेजाई के मुताबिक, अगर अमेरिका अपने पैदा किए संकट से निकलना और उसमें और उलझने से बचना चाहता है तो उसे ईरान के अधिकारों और शर्तों को स्वीकार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed