{"_id":"69bbc5ec76f446a6dd081718","slug":"west-asia-crisis-israel-claim-air-superiority-over-iran-destroy-mi17-helicopter-on-airport-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: इस्राइल का दावा- ईरान का एयर डिफेंस तबाह, एयरपोर्ट पर खड़े एमआई-17 हेलीकॉप्टर को बनाया निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: इस्राइल का दावा- ईरान का एयर डिफेंस तबाह, एयरपोर्ट पर खड़े एमआई-17 हेलीकॉप्टर को बनाया निशाना
Thu, 19 Mar 2026 03:16 PM IST
Nitin Gautam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: Nitin Gautam
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:16 PM IST
सार
इस्राइली वायु सेना ने ईरान की सीमा में एयरपोर्ट पर खड़े एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इसके साथ ही इस्राइली सेना ने ईरान पर अपनी वायु श्रेष्ठता साबित की है क्योंकि इस्राइली जहाज बिना किसी परेशानी के ईरान के वायु क्षेत्र में ऑपरेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस्राइल ने ईरान के हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।
इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो
इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है।
पश्चिम एशिया की लड़ाई में अब ऊर्जा ठिकानों को बनाया जा रहा निशाना
विज्ञापन
इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो
इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है।
विज्ञापन
🎥 WATCH: IAF aircraft dismantled an Iranian ‘MI-17’ Helicopter at ‘Sanandaj’ Airport in Hamadan, Iran. pic.twitter.com/YjlUPDoG1r
विज्ञापन विज्ञापन— Israel Defense Forces (@IDF) March 19, 2026
पश्चिम एशिया की लड़ाई में अब ऊर्जा ठिकानों को बनाया जा रहा निशाना
- इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिकानों को निशाना न बनाने की अपील करनी पड़ गई और उन्होंने कहा कि उन्हें इस्राइल के हमले की जानकारी नहीं थी।
- कतर, अजरबैजान, बहरीन, मिस्त्र, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, पाकिस्तान, सऊदी अरब, सीरिया, तुर्किये और संयुक्त अरब अमीरात ने बुधवार को रियाद में बैठक के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया। इस बयान में ईरान को तुरंत हमले रोकने के लिए कहा गया है।
- इस्राइल के एक ड्रोन अटैक में ईरान में दो लोगों की मौत हुई है। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट में बताया कि अमेरिका-इस्राइल ड्रोन ने ईरान के उत्तर पश्चिमी शहर मालेकान में एक ठिकाने को निशाना बनाया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं।