{"_id":"6007101e8ebc3e340274aa33","slug":"wef-annual-report-says-covid-19-pandemic-can-weaken-global-economies-in-upcoming-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"WEF की रिपोर्ट: कोरोना महामारी की वजह से बढ़ रही है असमानता और जोखिम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
WEF की रिपोर्ट: कोरोना महामारी की वजह से बढ़ रही है असमानता और जोखिम
Tue, 19 Jan 2021 10:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, जिनेवा
पीटीआई, जिनेवा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 महामारी से न सिर्फ लाखों लोगों की जानें गई हैं, बल्कि इससे असमानता और सामाजिक विघटन बढ़ रहा है। यह अगले तीन से पांच साल में दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं को कमजोर कर सकता है और अगले पांच से दस साल के लिए भू-राजनीतिक अस्थिरता का जोखिम उत्पन्न कर सकता है। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह बताया गया।
विज्ञापन
डब्ल्यूईएफ ने अपनी वार्षिक जोखिम रिपोर्ट में अगले दशक पर असर के संदर्भ में संक्रामक बीमारियों को सबसे बड़ा जोखिम बताया, जबकि संभावित जोखिमों के संदर्भ में खराब मौसम सबसे ऊपर है। रिपोर्ट मे कहा गया है कि उसने कहा कि उसकी वैश्विक जोखिम रिपोर्ट पिछले 12 साल से दुनिया को महामारी के प्रति आगाह कर रही थी।
विज्ञापन
डब्ल्यूईएफ ने 25 जनवरी से 29 जनवरी के दौरान आयोजित हो रहे आभासी दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन से पहले यह रिपोर्ट जारी की है। सम्मेलन में विभिन्न वैश्विक नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी भाग लेने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया कि दुनिया को 2020 में महामारी के कारण हो सकने वाली तबाही को देख लेने के बाद दीर्घकालिक जोखिमों के लिए तैयार होने की जरूरत है।
विज्ञापन